छत्तीसगढ़रायपुर

पुनिया की मौजूदगी में समन्वय समिति की बैठक, हो सकता है निगम-आयोग पर फैसला ….

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज समन्वय समिति की बैठक ले रहे हैं। इस बैठक में बाकी बचे निगम, आयोग और प्राधिकरण में नियुक्ति को लेकर रायशुमारी हो सकती है। आधा दर्जन से अधिक विधायकों के अलावा 2 सौ से अधिक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी दावेदारी अलग-अलग माध्यमों से कर रहे हैं। श्री पुनिया यह पहले ही कह चुके हैं कि 15 साल तक संघर्ष करने वाले कांग्रेस के पदाधिकारियों को निगम, आयोग में जरुर मौका दिया जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंच चुके हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद पुनिया के इस आगमन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संसदीय सचिव और निगम आयोग में विधायकों को एडजेस्ट करने का प्रयास किया गया लेकिन अभी भी आधा दर्जन से अधिक विधायकों की दावेदारी मजबूती के साथ है। इन विधायकों में शैलेश पांडेय, छन्नी साहू, आशीष छाबड़, अनिता शर्मा, संगीता सिन्हा और विनय भगत का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। अलग-अलग विधायकों के हिसाब से यह तर्क दिया गया कि उन्हें सत्ता में भागीदार बनाया जाना जरुरी है।

निगम, आयोग और प्राधिकरण के लिए 2 सौ से अधिक लोगों ने अलग-अलग माध्यमों से दावेदारी की है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में भी करीब 25 निगम, आयोग शेष हैं जहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। पहले भी जो नियुक्ति हुई है उसमें ज्यादातर निगम आयोग में अभी उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है। अभी जिन कांग्रेस के नेताओं ने दावेदारी की है उसमें रमेश वरलियानी, लेखराम साहू, लक्षमण चंद्राकर, मलकित सिंह गौंदू, चैन सिंह सामले, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, सूर्यमणी मिश्रा, हर्षद मेहता, महेंद्र चंद्राकर, गोपाल थवाईत, राजेंद्र साहू, इदरिस गांधी, अशोक अहूजा, पंकज शर्मा, प्रशांत मिश्रा, चंद्रशेखर शुक्ला, अमरजीत चावला, अनिल टाह, विजय बघेल, उत्तम वासूदेव, बसंत शर्मा, प्रवीण साहू, संजय सिंह, हरिष परसाई, मनीष श्रीवास्तव, जितेंद्र मुदलियान, प्रवीण साहू, प्रमोद चौबे, योगी राजसिंह, मोहन लालवानी, पंकज सिंह, यज्ञदेव पटेल, संजय पाठक, सुन्नी अग्रवाल, पंकज वाधवा, कृष्ण कुमार यादव, ओंकार सिंह, फिरोज गांधी, शैलेंद्र साहू, बलराम मौर्य, शकील रिजवी, अकील मेमन, प्रेमचंद जायसी, हसन खान, मंजू सिंह, शशी सिंह, सत्तार अली, पप्पू बंजारे, अवधेश गौतम, सुजीत बघेंल, पदम कोठारी, नरेंद्र बोलर, उत्तम वासूदेव, प्रमोद परस्ते, राकेश मिश्रा, सुदेश देशमुख, किशन खंडेलवाल, महेश ठक्कर जैसे नाम शामिल हैं।

निगम-आयोग की पहली सूची जारी हुई उसमें ज्यादातर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पसंद से बने हैं। इस बीच मुख्यमंत्री बघेल के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के पास भी उनके समर्थकों ने भी दावेदारी पेश की है। सभी की इच्छा है कि सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए निगम आयोग में नियुक्ति की जाए।

Back to top button