मध्य प्रदेश

कांग्रेस नेता ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा देने का किया ऐलान, पीसीसी मुख्यालय में पुलिस भेजकर करवाई पूछताछ …

भोपाल। हर घर तिरंगा अभियान चला रही मोदी सरकार की योजना अनुसार कांग्रेस ने आरएसएस नेता मोहन भागवत को तिरंगा देने का ऐलान क्या किया मध्यप्रदेश पुलिस उपर से मिले निर्देश के बाद पीसीसी मुख्यालय पहुंच लंबी पूछताछ शुरू कर दी। राजधानी भोपाल के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पुलिस अंदर घुस गई। जिसके बाद कांग्रेस ने पुलिस पर बिना सूचना के भवन में घुसने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने चिंता जताई और कहा कि अब तिरंगा भेंट करना भी गुनाह गया है।

दरअसल एमपी कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रध्यज तिरंगा भेंट करने का ऐलान किया था। संगीता शर्मा ने कहा राष्ट्र के स्वाभिमान, गौरव, सम्मान और बलिदान का प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगा झंडा भेंट करने के साथ ही मीडिया विभाग का प्रतिनिधि मंडल माेहन भागवत को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इतिहास से जुड़ी एक पुस्तक भी भेंट करेगा।

लेकिन उनके तिरंगा भेंट करने जाने से पहले ही उनके कक्ष में पुलिस पहुंच गई। साथ ही इसके कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष के के मिश्रा के कमरे में भी पुलिस पहुंची है। और मुख्यालय को भी पुलिस ने छावनी बना दी।

दरअसल बीजेपी नपूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। वहीं संघ के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों भोपाल में ही है।  बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगा अपने घर और उसकी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।

बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बीते चार दिनों से भोपाल में हैं। शुक्रवार को वे होशंगाबाद रोड स्थित बंसल कॉलेज में विश्व संघ शिक्षा वर्ग में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने आरजीपीवी में विश्व हिन्दू परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विचार मंथन किया। विश्व संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में होगा। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख शाम 5 बजे शामिल होंगे।

पुलिस प्रशासन भी आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं देखना चाहता । कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर संगीता शर्मा और केके मिश्रा से बातचीत की।

Back to top button