छत्तीसगढ़

धान खरीदी में लगे सहायक प्रबंधक और डाटा आपरेटर को कलेक्टर ने किया निलंबित

कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । धान खरीदी के तीसरे दिन ही मुख्य सचिव आरपी मंडल के निर्देश का असर दिखाई दिया जब कलेक्टर किरण कौशल ने सोनपुरी खरीदी केंद्र के दो कर्मचारियों को सही जानकारी और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने के कारण निलंबित कर दिया।

धान खरीदी समितियों में 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। केंद्रों के कर्मचारियों को पहले से ही सभी जानकारियां एकत्रित करने को कहा गया था लेकिन पुराने ढर्रे में ही काम करने की आदत से कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल सोमवार को सोनपुरी खान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने खरीदी केन्द्र के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संजय कुमार मनू और सहायक प्रबंधक बरतलाल साहू से धान खरीदी के लिये समिति में किये गये इंतजामों के बारे पूछा। कलेक्टर ने धान खरीदी के लिये पंजीकृत किसानों की संख्या पटवारियों द्वारा बोए गये धान के रकबे के सत्यापन की सूचना देने, किसानों को बोए गये धान के रकबे के आधार पर धान खरीदने के लिये टोकन जारी करने आदि के बारे में भी दोनों कर्मचारियों से पूछा। दोनों कर्मचारी कलेक्टर के सवालों का जवाब नहीं दे सके।

कलेक्टर ने धान खरीदी के लिये समिति द्वारा की गई तैयारियों और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी कर्मचारियों को नहीं होने और पूछे गये सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण गहरी नाराजगी व्यक्त की। श्रीमती कौशल ने इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना, धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही एवं आरूचि तथा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति भारी चूक मानते हुये दोनों कर्मचारियों डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संजय कुमार मनू और सहायक प्रबंधक बरतलाल साहू को निलंबित करने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थायें को दिये। उप पंजीयक ने दोनों कर्मचारियों का निलंबन आदेश सोमवार की शाम जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button