मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज सिंह ने पीपल, सप्तपर्णी और शहतूत के पौधे लगाए

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, सप्तपर्णी और शहतूत के पौधे लगाए। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य ब्रजेश चौहान ने अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधरोपण किया। सुरजीत सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी ने भी पौधा लगाया। मीडिया समूह के पब्लिक फर्स्ट के आशुतोष गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता विनय पाण्डेय तथा अजय अग्रवाल श्रीमती साक्षी अग्रवाल ने अपने पुत्र अथर्व के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया। पौधरोपण में राजेन्द्र गुप्त, रितेश राजावत, रमाकांत समाधिया, शिवम् और मयंक भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राधेश्याम धाकड़, मनोज पाल, प्रदीप चौहान, शिवम् रोडे़, रंजीत चौहान, बज्जर सिंह, सीता राम, मनोज धाकड़, अतुल ठाकुर, शैलेष ठाकुर और आदित्य राठौर ने भी पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मध्यप्रदेश सिन्धी अकादमी के निदेशक श्री वाधवानी ने रामायण के सिन्धी काव्य अनुवाद की प्रति भेंट की तथा अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी।

 

Back to top button