मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1576 करोड़

भोपाल

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार बनने के बाद पहली बार बुधवार को लाडली बहना योजना के तहत हर हितग्राही को 1250 रुपए जारी किए गए। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खाते में 1576.61 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। लाडली बहना योजना का लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाली महिलाओं को लक्षित करना है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यह योजना शुरू की गई थी। लाडली बहना योजना का लक्ष्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाली महिलाओं को लक्षित करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1576 करोड़ की राहत राशि वितरित की। इस आयोजन में प्रदेश के सभी कलेक्टर-कमिश्नर और हितग्राही वर्चुअली शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहनों के सशक्तिकरण में राज्य सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

कुशाभाऊ ठाकरे हाल में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को पेंशन और आर्थिक सहायता राशि के रुप में 56 लाख रुपए का अंतरण किया गया।  महिला सशक्तिकरण एवं युवा उर्जा पर केन्द्रित मकर सक्रांति उत्सव राज्य सरकार बना रही है। इसकी शुरुआत आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में राशि हस्तांतरण करके किया गया। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना में बहनों को राशि मिलना लगातार जारी है। दिसंबर महीने की सात तारीख को राशि डल गई थी। डॉ. मोहन यादव ने तेरह दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सीएम बनने के बाद उनके कार्यकाल में आज पहली बार लाड़ली बहनों के खाते में किस्त डाली गई है। इसके पहले मुख्यमंत्री ने साढ़े दस बजे मंत्रालय में वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में बैतूल जिले के लाभार्थियों से संवाद किया।

गुजरात जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को अहमदाबाद गुजरात में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शाम को अहमदाबाद रवाना होंगे। वहां दसवी वाइब्रेंट गुजरात में ग्लोबल समिट हो रही है। इसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है। सीएम इसके कार्यक््रमों में शािमल होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

सीएम को बधाई, अब लखपति बनाने के अभियान में जुटूंगा: शिवराज
इधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों के खातों में राशि डलने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है अब लाड़ली बहने लखपति बहने बने इसक लिए अभियान में जुटूंगा। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनजा पार्टी की सरकार मां, बहन और बेटी के जनकल्याण में जुटी रहेगी। उन्होंनें कहा कि मेरे लिए सारी बहने देवी का रूप है।

Back to top button