छत्तीसगढ़रायपुर

मोदी सरकार व भाजपा पर सीएम भूपेश का हमला, कहा- वोट के लिए भगवान को मानते हैं और चुनाव के समय जयश्री राम बोलते हैं …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा रवाना होने से पहले नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश भाजपा के नेताओं पर जमकर बरसे। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग वोट के लिए भगवान को मानते हैं। चुनाव के समय में जयश्री राम बोलते हैं। राम के मंदिर को लेकर काफी समय से केस चल रहा था। इन्हें लगा कि वोट मिल सकता है, तब ये लोग आगे आए। भाजपा नेता बताएं 15 साल तक छत्तीसगढ़ में इनकी सरकार थी। तब राम वन गमन पथ का विकास क्यों नहीं किया। भगवान राम, कृष्ण, शिव हमारे जनजीवन में रचे बसे हैं। भाजपा हमें ना सिखाएं। राम वनगमन पथ के बाद अब कृष्ण कुंज बना रहे हैं तो इन्हें तकलीफ क्यों हो रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही और रमन सिंह लगातार 15 साल मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने लोगों को मुफ्त मोबाइल फोन तो बांटा लेकिन किसानों को हेय दृष्टि से देखा। उनका हमेशा तिरस्कार किया और एक बार को छोड़े पूरे 14 साल तक किसानों को बोनस के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी। इसके अलावा राम के नाम पर रोटी खाने वालों ने छत्तीसगढ़ में भगवान राम का एक अदद मंदिर तक नहीं बनवाया।

भाजपा द्वारा वायरल किए जा रहे भेंट-मुलाकात के वीडियो पर सीएम भूपेश ने कहा कि वह महिला अपनी बात कर रही थी। वह दुःखी थी, अपनी पीड़ा बता रही थी। मुझे उस वक्त डांटना नहीं चाहिए। इस बात का मुझे दुःख है। ‌बीजेपी नेताओं द्वारा वीडियो ट्वीट करने पर भूपेश ने कहा कि इस तरह का वीडियो अपलोड कर भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। वे अपनी साख बचाने के लिए बदनाम करने की साजिश रचते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह जब सीएम थे तब उन्होंने विधानसभा में स्व. नंदकुमार पटेल को मैनुफैक्चिरंग डिफेक्ट कहा था। बड़े सज्जन बनते हैं। यह तो एक घटना है। मैं तो बहुत सी घटना बता सकता हूं। भूपेश ने कहा कि भाजपा के पास अब कुछ नहीं रहा। उनके पास कोई कार्यक्रम नहीं है। उनके पास कोई नेता नहीं है। पार्टी के अंदर सिर फुटव्वल चल रही है। डॉ. रमन सिंह का निम्न स्तर दिख रहा है। अब इनका असली चेहरा सामने आ रहा है।

सीएम बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की कोयला नीति असफल रही है। छत्तीसगढ़ के साथ देशभर की ट्रेनें बंद करनी पड़ रही है। गर्मी का सीजन है। छुट्टियों में लोग घूमने जाते हैं। शादी-ब्याह में जाते हैं, लेकिन उन्होंने रेल बंद कर दी। सबसे सस्ता यातायात का साधन ट्रेन था, जिसे उन्होंने बंद कर दिया। क्या यह रेल बंद करने वाले हैं? नरेंद्र मोदी सरकार ने जो कोयला नीति बनाई है उसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है।

भारतीय जनता पार्टी में चेहरे पर सीएम भूपेश ने कहा कि रमन सिंह कह रहे हैं कि मोदीजी बड़ा चेहरा है और अपने आपको छोटा चेहरा बता रहे हैं। पुरंदेश्वरी के मना करने के बाद ढिठाई में लगे हैं। रमन सिंह अब भी कह रहे हैं कि वे एक छोटा चेहरा हैं और पीएम मोदी की बड़ा चेहरा हैं। प्रदेश की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी कह रही है कि कोई चेहरा नहीं है। उसके बाद भी वो खुद को छोटा चेहरा बनना चाहते हैं।

Back to top button