छत्तीसगढ़रायपुर

पांच साल की बच्ची को दिया चॉकलेट का लालच, घर ले जाकर 17 वर्षीय लड़के ने किया बलात्कार; गिरफ्तार ….

रायपुर। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बच्ची जब शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी तब लड़का वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

राजनांदगांव जिले में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लड़का बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था।

अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची रोने लगी तब बच्ची की मां और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला वहां पहुंची। वहीं बालिका ने भी घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और लड़के को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल संरक्षण किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Back to top button