मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, करंज और चंपा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह परमार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। संगठन, जरूरतमंद महिलाओं के सहयोग तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है।
संगठन की अलका मालवीय, उमा लोधी, मितेश मारण और रोहित यादव ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ टी.वी. चैनल एशियन न्यूज़ के सुभाष मिश्रा, शकील साजिद, सुनील श्रीवास्तव और अंशुमन खरे ने भी पौधे लगाए। पौध-रोपण में देवेन्द्र योगी, देवी सिंह लोधी, बाबूलाल देशवाली, यशवंत, श्रीमती नमिता देशवाली, देवी राम राजपूत, अजय सिंहल और मनु सिंहल भी शामिल हुए।

Back to top button