मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सन्तजनों के आश्रमों में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया

  • मुख्यमंत्री डॉ.यादव, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मांडविया एवं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
  • मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सन्तजनों के आश्रमों में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
  • मुख्यमंत्री यादव ने तपोभूमि पहुंचकर तपोभूमि प्रणेता आचार्य प्रज्ञासागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया

उज्जैन

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने महाकालेश्वर मन्दिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गर्भगृह के बाहर द्वार से दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजन-अर्चन पं. राजेश गुरू आदि ने सम्पन्न करवाई। पूजन-अर्चन के बाद मुख्यमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने भगवान महाकाल की तस्वीर, प्रसाद, दुशाला भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी सचिन शर्मा, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, जगदीश अग्रवाल, इकबाल सिंह गांधी, राजपाल सिंह सिसौदिया, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, सत्यनारायण खोईवाल, मुकेश यादव, सचिन सक्सेना, मुकेश जैन, धनंजय शर्मा, जगदीश पांचाल, दिनेश जाटवा, ऋषि वर्मा आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मन्दिर देवदर्शन के पहले वाल्मिकीधाम स्थित राष्ट्रीय सन्त बालयोगी उमेशनाथ महाराज के आश्रम पहुंचकर समाधि के दर्शन कर बालयोगी उमेशनाथ महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उमेशनाथ महाराज ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भर्तृहरि गुफा पहुंचकर शिव गोरखनाथाय का पूजन-अर्चन किया। भर्तृहरि गुफा के गादीपति महन्त रामनाथ महाराज ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने महन्त रामनाथ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। भर्तृहरि गुफा में स्थित गौशाला में गौमाता को भूसा खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल गऊघाट स्थित महन्त रामेश्वरदास के आश्रम पहुंचकर महन्तसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम के महन्तों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर रामेश्वरदास महाराज, महाकालेश्वर मन्दिर के महन्त विनीत गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर मंदाकिनी दीदी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन्दौर रोड स्थित तपोभूमि पहुंचकर तपोभूमि प्रणेता आचार्य प्रज्ञासागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का जैन समाज के नागरिकों ने अभिनन्दन किया। इस अवसर पर उन्हें मालवा गौरव से सम्मानित कर जैन समाज के पदाधिकारियों ने 58 प्रकार के विविध फलों से एवं मालाओं से मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री को आचार्य प्रज्ञासागर महाराज ने दण्ड भेंट किया। धर्मदण्ड प्रदान कर आचार्य प्रज्ञासागर महाराज ने कहा कि यह धर्मदण्ड रक्षा करेगा और धर्मदण्ड न्याय का प्रतीक है और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता में न्याय प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आचार्य प्रज्ञासागर महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य प्रज्ञासागर महाराज ने कहा कि मेरी ओर से और जैन समाज की ओर से उन्हें चौबीसों घंटे आशीर्वाद मिलता रहेगा। सकल जैन समाज की ओर से मुख्यमंत्री का समाजसेवी अशोक जैन ने तिलक लगाकर, पगड़ी पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। इसी तरह सांसद अनिल फिरोजिया, विधायकद्वय अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, ओम जैन, राकेश अग्रवाल, कपिल यार्दे आदि ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हमें कई पुण्यों के बाद मानव योनी प्राप्त होती है। मानव योनी प्राप्त होने पर व्यक्ति देवमार्ग पर चलता है या लोभ-लालच की राह पर चलता है। यह हमें तय करना है। मनुष्य के जन्म के बाद परमात्मा सन्तों के सान्निध्य से आशीर्वाद मिलते हैं और उनके बताये गये सही रास्ते पर चलकर मानव कल्याण के लिये काम करें। मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदेश में सुख-समृद्धि आये, विकास के पथ पर प्रदेश आगे बढ़े और सबके कल्याण के लिये अच्छा काम करूं, यही ईश्वर से प्रार्थना करूंगा और जनता की भलाई करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जियो और और जीने दो का नारा चरितार्थ करते हुए हम सबको मानव कल्याण की दिशा में कार्य करना चाहिये।

इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी सचिन शर्मा आदि समाजसेवी, बड़ी संख्या में जैन समाज के प्रबुद्धजन आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ का आकस्मिक भ्रमण किया

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ का आकस्मिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जेल अस्पताल, पाकशाला, बन्दी आवास, सभा भवन आदि का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बन्दियों से शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के सम्बन्ध में चर्चा की और केन्द्रीय जेल अधीक्षक से जेल की सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि जेल में विधिक सहायता के सम्बन्ध में आर्थिक रूप से कमजोर बन्दियों के लिये समय पर विधिक सहायता व शासन स्तर पर मदद सुनिश्चित करें। पाकशाला में भ्रमण के दौरान बन्दियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। बन्दियों के लिये पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल को दृष्टिगत रखते हुए एक अतिरिक्त वाटर प्यूरीफायर प्रदाय करने के लिये कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिये। गंभीर अपराध से भिन्न बन्दियों की उचित व्यवस्थाओं में रखे जाने व बन्दियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी पर्याप्त सुविधाओं की आपूर्ति करने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। बन्दियों के सामाजिक पुनर्वास के लिये प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्थाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाये और बन्दियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तथा बाहर कमान पास बन्दियों को जेल से बाहर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करवाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के भ्रमण के दौरान जनसम्पर्क आयुक्त संदीप यादव, संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी सचिन शर्मा, जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू आदि उपस्थित थे।

Back to top button