मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के साथ किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का किया सम्मान

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आध्यात्मिक गुरु कमलेश डी पटेल (दाजी) से सौजन्य भेंट की

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ताबेबुइया (गुलाबी तुरही) का पौधा रोपा, ट्री वॉक की और पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान किया। मंत्रोच्चार के बीच हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद वी.डी. शर्मा, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा गणमान्य नागरिक ने भी पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने ट्री वॉक के दौरान स्मार्ट सिटी उद्यान में गत तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आध्यात्मिक गुरु कमलेश डी पटेल (दाजी) से सौजन्य भेंट की

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस सेंटर भोपाल में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु कमलेश डी. पटेल (दाजी) से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने दाजी के सान्निध्य में ध्यान साधना भी की।

राज्यमंत्री जायसवाल अनूपपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर

21 फरवरी को जिला अस्पताल एवं नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करेंगे

भोपाल

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल 21 व 22 फरवरी को अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यमंत्री जायसवाल 21 फरवरी को अपरान्ह तीन बजे जिला अस्पताल अनूपपुर तथा नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करेंगे। अपरान्ह चार बजे भगवान रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या जाने वाले श्रृद्धालुओं का रेल्वे स्टेशन अनूपपुर में स्वागत करेंगे। शाम छह बजे सर्किट हाउस अनूपपुर में आमजनों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जायसवाल 22 फरवरी को कोतमा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

 

Back to top button