मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की विभूतियों को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मपुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भगवती लाल राजपुरोहित, ओम प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र सिंह लोहिया और कालूराम बामनिया ने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन सभी चयनित विभूतियां की उपलब्धियों पर मध्य प्रदेश वासियों को गर्व है।

उल्लेखनीय है कि भगवती लाल राजपुरोहित को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों ,विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए, ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए, कालूराम बामनिया को कबीर गायन के क्षेत्र में एवं दिव्यांग प्रतिभा सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मके लिए चयनित किया गया है। ओम प्रकाश शर्मा और भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन, कालूराम बामनिया, देवास और सत्येंद्र लोहिया भिंड जिले से हैं।

 

Back to top button