मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री चौधरी और सिन्हा को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गृह मंत्री शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह से जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर भेंट की और प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा कर उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सुशासन से सुराज' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश में लागू की गई साइबर तहसील की परिकल्पना से अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश में 1-5 जनवरी 2024 के बीच संपन्न हुए साइबर तहसील के सफल ट्रायल रन की जानकारी दी, जिसके तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री के 15 दिन की समय-सीमा के अंदर बिना पृथक से आवेदन दिए ऑनलाइन, पेपरलेस, फेसलेस प्रक्रिया से क्रेता के पक्ष में नामांतरण हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री शाह से उनकी सुविधा के अनुसार समय प्रदान कर मुख्य अतिथि के रूप में साइबर तहसील व्यवस्था को प्रदेश के सभी 55 जिलों में लोकार्पित करने का भी अनुरोध किया।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार

प्रदेश में 1277.97 करोड़ रुपए से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे अपग्रेड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का मध्यप्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्गों को पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन में अपग्रेड करने के लिए कुल 1277. 97 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने पर आभार माना है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रीनितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग–543 के शहडोल-सागरटोला खंड को एचएएम मोड के तहत पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 852 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है। यह स्ट्रेच डिंडोरी और मंडला के पिछड़े इलाकों को शहडोल से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। भीड़भाड़वाले कस्बों, गांवों में बाईपास, रिअलाइनमेंट के प्रावधान और पहाड़ी, घाट खंडों में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-543 पर यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित होगा। इस परियोजना से क्षेत्र का सामाजिक तथा आर्थिक विकास होगा। साथ ही कोयला और कृषि उत्पादों का परिवहन सुगम हो सकेगा।

दूसरी परियोजना के तहत मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग- 346 के पिछोर-दिनारा खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 425. 97 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है। इस परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर  प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। जिसकी मध्यप्रदेश में लम्बाई 334 .55 किमी है। यह राजमार्ग प्रसिद्ध चंदेरी किले को जोड़ता है । यह परियाजना झांसी के पास दिनारा (अंतिम बिंदु) पर राष्ट्रीय राजमार्ग  527 को पूर्व- पश्चिम कोरिडोर के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।   

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री चौधरी और सिन्हा को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में 9 वीं बार शपथ ग्रहण करने पर नीतीश कुमार और नवगठित राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने पर सर्वसम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति, विकास एवं जन कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप निश्चित ही बिहार को बेहतर और विकसित बनाएंगे।

 

Back to top button