मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इनसेट-3 डीएस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इनसेट-3 डीएस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित रामभद्राचार्य जी और गुलजार जी को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग श्यामपुर से सबलगढ़ खंड को पेव्ड शोल्डर सहित 2- लेन उन्नयन कार्य के लिए हाईब्रीड एन्युइटी मोड के तहत 1079.77 करोड़ रुपए की लागत की स्वीकृति देने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बेहतर कनेक्टिविटी एवं सुगम आवागमन से प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस परियोजना से मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इनसेट-3 डीएस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीएस के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह उपलब्धि आपदा में शून्य जन-धन हानि के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तीसरी पीढ़ी का यह उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव के कार्यो के प्रभावी व बेहतर प्रबंधन में भारत की ताकत को भी सतत् रूप से बढ़ाता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित रामभद्राचार्य जी और गुलजार जी को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए स्वामी रामभद्राचार्य जी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य को बधाई दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुलजार को भी बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार : 2023 के लिए जगदगुरू रामभद्राचार्य जी के साथ ही सिने निर्देशक और गीतकार गुलजार का चयन भी हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तुलसी पीठ, चित्रकूट के संस्थापक जगदगुरू रामभद्राचार्य जी की सैकड़ों कृतियां प्रकाशित हैं। संस्कृत सहित विभिन्न भाषाओं में उन्होंने साहित्य सृजन किया है। सिने निर्देशक, गीतकार गुलजार जी हिंदी और उर्दू में सतत सृजन करने वाले कलाकार होने के साथ ही कई विधाओं के विशेषज्ञ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए दोनों विभूतियां सर्वथा सुयोग्य हैं और यह दोनों विभूतियों के मध्यप्रदेश से जुड़ाव के कारण प्रसन्नता का अवसर है।

 

Back to top button