छत्तीसगढ़रायपुर

विजय दिवस पर वीर जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन ….

रायपुर। प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नमन किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के निर्देशन और फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया।

युद्ध में 16 दिसम्बर के दिन भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के विभाजन से विश्व पटल पर एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ। यह श्रीमती इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था।

इंदिरा जी न डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया। इस जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया। देश सदा इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा।

Back to top button