छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर किया नमन ..

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ में जन्में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय श्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर याद करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी ने अपने कृतित्व से राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया है। उनकी रचनाएं नए रचनाकारों को हमेशा प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने साहित्य सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। बख्शी जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार, सफल आलोचक, श्रेष्ठ कहानीकार और सुप्रसिद्ध निबंधकार थे। उन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं में महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। हिन्दी साहित्य में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Back to top button