
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान परशुराम की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। अन्याय के विरोध और मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी उन्हें जाना जाता है।
















