छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन ने सिंचाई परियोजनाओं के लिए 38 करोड़ रूपए किए स्वीकृत…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 38 करोड़ 22 लाख 71 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। योजनाओं के पूरा होने से तीन हजार दो सौ तीन हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड बलौदाबाजार की लवन शाखा नहर के गिन्दोला माईनर, लवन माईनर-ए एवं माईनर-बी, डोंगरीडीह माईनर का रिमॉडलिंग, सी.सी. लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर्स का पुर्ननिर्माण/जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 14 लाख 87 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 917 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड पलारी की अमेठी एनीकट का जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 96 लाख 24 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड बलौदाबाजार की पण्डरिया एनीकट का जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 96 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 18 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ के जुर्डा जलाशय कार्य के लिए एक करोड़ 12 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूरा होने से 81 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड रायगढ़ की लोईग जलाशय मरम्मत कार्य के लिए एक करोड़ 11 लाख 28 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 75 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड रायगढ़ के पंडरीपानी जलाशय कार्य के लिए एक करोड़ 40 लाख 87 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 107 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड खरसिया के रक्शापाली जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ नौ लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 133 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड खरसिया के गिंडोला जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 64 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 105 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

दुर्ग जिले के विकासखण्ड दुर्ग की खपरी मुख्य नहर की आर.डी. 18000 मी. से 18300 मी. तक भूमिगत कैनाल सायफन निर्माण कार्य के लिए 56 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड पाटन की खारून नदी में जमराव के पास तटबंध निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 88 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड पाटन की खारून नदी में खुड़मुड़ा के पास तटबंध निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 88 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत बेलहर बांध केनाल (शिवपुर) नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 24 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूरा होने से 95 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड कंचनपुर परसा के स्टापडैम सह पुलिया निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 32 लाख 61 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा से 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत झोरबहरा जलाशय एवं नहर चैनल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 62 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत भफौली तालाब एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए एक करोड़ 49 लाख 23 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 293.35 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड डभरा अंतर्गत घटोई योजना में नहर लाईनिंग 7.50 कि.मी. एवं स्ट्रक्चर निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 41 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 833.58 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव एनीकट कम काजवे (सोन नदी में) निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़ 80 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 235 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अकलतरा/पामगढ़ की सिंचाई परिसर अकलतरा, खिसोरा, नरियरा, मुलमुला एवं भैंसो के भवनों का जीर्णोद्धार एवं बाउन्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 49 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Back to top button