नई दिल्ली

CBI का दावा- सुशांत राजपूत की मैनेजर की हत्या नहीं हुई थी, दिशा सालियान नशे में 14वीं मंजिल से गिरी थीं …

नई दिल्ली। सुशांत राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत पर CBI ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि दिशा की हत्या नहीं हुई थी। वे नशे की हालत में बैलेंस बिगड़ने से 14वीं मंजिल से गिर गईं थीं। उनकी हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। ये महज एक हादसा था।

दिशा की मौत 8 जून 2020 की रात को बिल्डिंग की छत से गिरने से हुई थी। इस घटना के छह दिन बाद 14 जून को सुशांत राजपूत ने भी आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इन दोनों मौतों को लेकर काफी विवाद हुए और CBI जांच की मांग उठी थी।

भाजपा नेता नीतेश राणे ने उस वक्त यह दावा किया था कि दिशा और सुशांत की मौत का कनेक्शन है। विवादों के बाद इसकी जांच CBI को सौंपी गई। करीब ढाई साल के बाद CBI अपनी रिपोर्ट पेश करने वाली है। दिशा उस समय कई सेलेब्स से बतौर मैनेजर जुड़ी हुई थीं। सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म, बॉलीवुड में ड्रग्स और ऐसी ही बातों पर चर्चा शुरू हुई थी।

हालांकि CBI इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट कब सबमिट करेगी, इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। CBI ने दिशा की मौत का कोई अलग केस दर्ज नहीं किया था। इसकी जांच सुशांत की मौत की जांच के साथ ही की जा रही थी। CBI ने ये भी साफ किया है कि इन दोनों मौतों का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है।

दिशा की मौत के मामले में CBI ने अलग से केस दर्ज नहीं किया था। CBI ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत की आत्महत्या के मामले में भी जांच की थी, इसी दौरान उन्होंने दिशा के केस में तहकीकात की थी।

दिशा की मौत के बाद सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा ने घटना से पहले अपने बॉयफ्रैंड रोहन राय और कुछ कॉमन फ्रैंड्स के साथ डिनर किया था। इसके बाद यह हादसा हुआ। उस समय दिशा बंटी सजदेह की मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नर स्टोन के लिए काम कर रही थीं।

दिशा सालियान बॉलीवुड में बतौर सेलेब मैनेजर काम कर रही थीं। मौत से 6 महीने पहले तक वो सुशांत का काम भी देखती थीं। सुशांत के अलावा बड़े सेलेब में भारती सिंह, वरुण शर्मा की मैनेजर भी थीं। माना जाता है कुछ विवाद के कारण दिशा ने सुशांत का काम छोड़ दिया था।

दिशा सालियान बॉलीवुड में बतौर सेलेब मैनेजर काम कर रही थीं। मौत से 6 महीने पहले तक वो सुशांत का काम भी देखती थीं। सुशांत के अलावा बड़े सेलेब में भारती सिंह, वरुण शर्मा की मैनेजर भी थीं। माना जाता है कुछ विवाद के कारण दिशा ने सुशांत का काम छोड़ दिया था।

Back to top button