देश
Region
-
गांधी परिवार पर गंभीर आरोप, विदेशी फंडिंग-जासूसी मामले में भाजपा का हमला
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ विदेशी लेखकों और अभिलेखों में ऐसे उल्लेख हैं, जिन पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पॉल मैगॉर की किताब ‘स्पाइंग…
-
डीके शिवकुमार ने मानी सच्चाई, कहा- पांच योजनाओं का बोझ झेल रही सरकार
कर्नाटक कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की पांच योजनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने स्वीकार किया है कि यह सरकारी खजाने के ऊपर बोझ हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को इस गारंटी के साथ तैयार किया गया था कि पैसा नागरिकों के हाथों में रहे, ताकि कठिन समय में उनका आत्मविश्वास कम न हो। उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि भले ही सरकार पर बोझ पड़ता हो, लेकिन वह इन…
-
वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ीं: कॉर्डेलिया क्रूज केस में हाई कोर्ट से कार्रवाई को मंजूरी
नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में तत्कालीन आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखने की मंजूरी दे दी है। अदालत ने केंद्र सरकार की उस याचिका को स्वीकार कर लियाए जिसमें केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के पुराने फैसले को चुनौती दी गई थी। वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने एनसीबी में रहते हुए अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान…
-
इजरायल के साथ भारत की बड़ी डील पर पाकिस्तान परेशान, सऊदी अरब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर दुनिया भर में सुर्खियां बनी हैं। वह भारत के ऐसे पहले पीएम थे, जो 2017 में इजरायल की धरती पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने एक और रिकॉर्ड बनाया और दूसरी बार इजरायल पहुंचे। यही नहीं इस दौरान उन्होंने इजरायल की संसद को भी संबोधित किया। इजरायल के नेता बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी गर्मजोशी वाली मुलाकात की तस्वीरें खूब वायरल…
-
इलाहाबाद है भाई… बयान से छाए CJI सूर्यकांत, जानें किस संदर्भ में कही यह बात
नई दिल्ली CJI सूर्यकांत ने कहा कि इसे होली ब्रेक के बाद लिस्ट करो। नहीं नहीं, इसे उसके भी एक हफ्ते बाद करो। इलाहाबाद है भाई, एक हफ्ता तो लग जाएगा भांग का नशा उतरने में। सीजेआई की यह हल्के-फुल्के अंदाज में की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में रोजाना कई मामलों की सुनवाई होती है। इसमें कुछ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के कोर्ट…
-
हाई कोर्ट से राहत के बाद बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह दिखाएंगे परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी
कोलकाता बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर चल रही कानूनी रस्साकशी के बीच कोलकाता हाई कोर्ट ने सशर्त अनुमति दे दी है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की पीठ में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि एक और दो मार्च को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक यात्रा निकाली जा सकेगी, लेकिन किसी भी स्थान पर एक हजार से अधिक लोगों की…
-
झारखंड की राजधानी होली के रंगों में रंगी, अबीर-गुलाल और पिचकारी से सजे बाजार
रांची झारखंड की राजधानी रांची होली के रंगों में पूरी तरह रंग गई है। अपर बाजार की गलियों में रंग, गुलाल, पिचकारी और अबीर के पैकेट सजे हुए हैं, जो ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली, कोलकाता और चास से मंगाई गई सामग्री के अलावा चाइनीज होली आइटम भी बाजार में उपलब्ध हैं। विविध डिजाइन की पिचकारियां बाजार का केंद्र छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए…
-
राजनीतिक विवाद: RJD ने उठाया सीएम घेरने वालों की संपत्ति पर सवाल
पटना राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और विधान पार्षद सुनील सिंह ने विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को सबसे भ्रष्ट पार्टी करार देते हुए आरोप लगाया कि सीएम के आस-पास रहने वाले तीन-चार लोगों के पास छोटे राज्यों के बजट से अधिक संपत्ति है। उन्होंने जेडीयू पर कंपनियों से करोड़ों रुपया का चंदा लेकर उन्हें बेजा फायदा पहुंचाने का भी…
-
दलाल-मुंशी सिस्टम पर लगेगी रोक, भू-माफियाओं को नहीं मिलेगी राहत: विजय सिन्हा की दो टूक चेतावनी
पटना बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व प्रशासन की इकाइयों में दलालों एवं मुंशियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने और भू-माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कारर्वाई के निर्देश जारी किए हैं। विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने सभी समाहर्ताओं को पत्र जारी कर स्पष्ट कहा है कि राजस्व प्रशासन में किसी भी प्रकार की बिचौलिया संस्कृति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्र में उल्लेख किया गया है कि…
-
लाखों शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! बिहार सरकार प्रमोशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में
पटना बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने प्रमोशन को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने का संकेत दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद में घोषणा की कि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को लंबे समय से प्रमोशन नहीं मिलने…
-
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कम आय का बहाना नहीं चलेगा, पत्नी को देना होगा 10 हजार रुपये भरण-पोषण
नई दिल्ली पति की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फिर कहा कि तो तुम अपनी पत्नी को साथ रख लो। वह तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के लिए खाना बनाएगी। इस पर पति के वकील ने कहा कि उसने मेरे माता-पिता के खिलाफ भी शिकायत की है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक मैनटेनेंस से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान पति ने कोर्ट को बताया कि वह सिर्फ…
-
छात्रा ने की आत्महत्या या कुछ और? होस्टल में मिली लाश से मचा हड़कंप
रांची झारखंड में रांची के एक निजी कॉलेज की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात अंगारा थाना क्षेत्र में घटी। पुलिस ने कहा कि मृतका की पहचान सरायकेला जिले की निवासी संजना हेम्ब्रोम (20) के रूप में हुई है, जो बी.कॉम की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अंगारा थाने के प्रभारी…
-
त्योहार पर नशा तस्करों की साजिश नाकाम, लाखों की विदेशी शराब जब्त
समस्तीपुर बिहार के समस्तीपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी कर करीब 50 लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि होली पर्व को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर छापेमारी की गई। इस दौरान ट्रक पर लदी…
-
जम्मू-कश्मीर हाईवे खुला, प्रशासन ने तय किए सख्त नियम; चुनिंदा वाहनों को ही मंजूरी
पुंछ पुंछ राजौरी जिले को कम समय में कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर शुक्रवार को एक बार फिर से यातायात बहाल कर दिया गया है जिसके बाद इस मार्ग द्वारा यात्रा करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी लोगों को नियमों का पालन करते हुए मुगल रोड पर पूरी तरह ऐहतियात बरतने के लिए भी…
-
कारोबार को रफ्तार देने की अपील: मोदी बोले- बजट घोषणाओं से बनाएं विकास की नई राह
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय उद्योग से निवेश एवं नवाचार बढ़ाने का शुक्रवार को आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आक्रामक पूंजीगत व्यय और बजट में लगातार अनुकूल नीतिगत माहौल बनाकर आधार तैयार कर दिया है और अब निजी क्षेत्र के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। 'विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार एवं वित्त' विषय…
-
नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, उत्तराखंड में प्रशासन की देखरेख में नामकरण
रुद्रप्रयाग जिले में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने हाल ही में एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। पेटदर्द की थी शिकायत जानकारी के अनुसार, करीब 11 दिन पूर्व स्वजन छात्रा को पेट दर्द व पथरी की शिकायत बताकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच में…
-
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फिलहाल नहीं होगी गिरफ्तारी
नई दिल्ली स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत की याचिका पर फैसला रिजर्व करते हुए फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि आदेश सुनाए जाने तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। इस आदेश के बाद पुलिस फिलहाल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार…
-
राइजिंग भारत समिट में संदेश: टेक्नोलॉजी हर घर की जरूरत, मोबाइल अब लग्जरी नहीं
नई दिल्ली देश की आर्थिक दिशा, वैश्विक भूमिका और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टि पर केंद्रित Rising Bharat Summit 2026 का आज यानी 27 फरवरी 2026 से आगाज हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से होगा. उनके संबोधन से समिट की रूपरेखा और नीति-आधारित चर्चाओं की दिशा तय होने की उम्मीद है. समिट में कारोबार, प्रौद्योगिकी, वैश्विक निवेश और रणनीतिक…
-
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने दिया निर्णय स्थगित, फैसला सुरक्षित
इलाहाबाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न का मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. साथ ही कहा है कि फैसला आने तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी. इस तरह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को फौरी राहत मिल गई है. कोर्ट के फैसले के बाद अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…
-
बंगाल SIR पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट सख्त: आदेश उल्लंघन बर्दाश्त नहीं
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि न तो चुनाव आयोग और न ही राज्य सरकार हमारे आदेशों का उल्लंघन करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि किन दस्तावेजों की जांच की जानी है। हमारे आदेश बिलकुल स्पष्ट हैं।…
-
राइजिंग भारत समिट में पीयूष गोयल ने कहा—भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बदलने की जरूरत पड़ी तो किया जाएगा री-बैलेंस
नई दिल्ली देश की आर्थिक दिशा, वैश्विक भूमिका और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टि पर केंद्रित Rising Bharat Summit 2026 का आज यानी 27 फरवरी 2026 से आगाज हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से होगा. उनके संबोधन से समिट की रूपरेखा और नीति-आधारित चर्चाओं की दिशा तय होने की उम्मीद है. समिट में कारोबार, प्रौद्योगिकी, वैश्विक निवेश और रणनीतिक…
-
नगर निकाय चुनाव के शुरुआती रुझान: सोमवारी सोरेन बने चाकुलिया अध्यक्ष, खूंटी में रानी टुटी की जीत
रांची झारखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। नगर निगम, नगर परिषद के साथ नगर पंचायत के वार्डों के रिजल्ट आने लगे हैं। कई वार्ड में प्रत्याशियों की जीत का ऐलान भी हो गया है। झारखंड राज्य के 48 नगर निकायों, जिनमें रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं, वहां मतदान की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। बता दें कि झारखंड निकाय…
-
विजय और रश्मिका ने अपने रिसेप्शन में पीएम मोदी को किया आमंत्रित, वायरल हुई तस्वीर
नई दिल्ली विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 26 फरवरी, 2026 को शादी कर ली। कपल ने उदयपुर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की और अब 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में रिसेप्शन दिया जाएगा। आज सुबह रश्मिका और विजय की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीरें वायरल हो गईं। दोनों ने अमित शाह को भी अपने रिसेप्शन में आमंत्रित…
-
पाकिस्तान में रमजान के दौरान मुस्लिमों पर अत्याचार, भारत का अफगानिस्तान युद्ध पर स्पष्ट रुख
नई दिल्ली Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर जारी संघर्ष अब एक ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां से वापसी का रास्ता कूटनीति के बजाय सैन्य ताकत तय कर रही है। शुक्रवार को काबुल, कंधार और पक्तिका में पाकिस्तानी वायुसेना की बमबारी ने पिछले साल कतर और तुर्की की कड़ी मेहनत से कराए गए संघर्षविराम की धज्जियां उड़ा दी हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा…
-
बांग्लादेश में भूकंप के तेज झटके, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में महसूस हुआ असर
कोलकाता पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कई शहरों में शुक्रवार दोपहर (27 फरवरी) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत के चलते घरों से बाहर आ गए। जानकारी के मुताबिक कोलकाता में दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो रिपोट्स के अनुसार बांग्लादेश में…