देश

Region

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेरिका में पकड़ा गया हैरी बॉक्सर; कपिल शर्मा भी थे निशाने पर

    नई दिल्ली  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अहम मेंबर कुख्‍यात हैरी बॉक्‍सर को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. गैंग में उसकी हैसियत नंबर 3 की बताई जाती है. जल्‍द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर अमेरिका में बैठकर गिरोह की गतिविधियों को संचालित कर रहा था. बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की…

  • झारखंड के बोर्ड टॉपर्स को CM हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित, नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप-मोबाइल भी मिलेंगे

    रांची   झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. वर्ष 2026 में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में स्टेट टॉपर रहे विद्यार्थियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी. 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों से विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे. इस दौरान उन्हें नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप, मोबाइल और प्रशस्ति पत्र भी दिये जायेंगे.…

  • सहरसा के आरण गांव को मिलेगी नई पहचान, दो एकड़ जमीन पर विकसित होगा मयूर विहार

     सहरसा जिले के आरण गांव को सरकार ने राष्ट्रीय पक्ष्री मोर के संरक्षण हेतु मयूर विहार (अभ्यारण्य) के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दिया है। इस गांव में वर्तमान में पांच सौ से अधिक मोर है। आवारा कुत्तों व जंगली जानवरों से इसपर खतरा बना रहता था।  वर्ष 2016 में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस स्थल का भ्रमण किया था। इस बीच अभ्यारण्य के लिए…

  • दिल्ली के IITF-2026 में चमकेगी बिहार की विरासत, भागलपुरी सिल्क और मधुबनी पेंटिंग होंगे आकर्षण

    मुजफ्फरपुर बिहार की विरासत को कारोबारी विस्तार देने की तैयारी है। सूबे की पारंपरिक कला, शिल्प, बुनकरी व स्थानीय उद्यमों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 एक बड़ा मंच बनेगा। राज्य से 52 उद्यमियों को व्यापार मेले में बेहतर मंच मिलेगा। बिहार के छोटे उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को बड़े बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। ‘विकास और विरासत’…

  • महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, 105 फूड कारोबारियों पर कार्रवाई; मुंबई के 28 प्रतिष्ठान भी शामिल

     मुंबई दिवाली के त्योहार से पहले महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाते हुए 105 फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. इस कार्रवाई में कई बड़े फूड ब्रांड और क्विक कॉमर्स कंपनियां भी शामिल हैं।  FDA ने 4 और 5 नवंबर को राज्यभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया था.…

  • बिहार की नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, एनएचएआई के साथ हुआ करार

    पटना बिहार की गाद नीति देश के लिए मॉडल बनेगा। गाद नीति बनाने में अव्वल राज्य बिहार से कई राज्यों ने सम्पर्क साधा है। यूपी, ओडिशा, गुजरात जैसे राज्यों ने बिहार के इंजीनियरों से गाद नीति के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी है। जल्द ही इन राज्यों के अभियंता बिहार का दौरा भी करेंगे ताकि वे अपने यहां भी गाद नीति लागू करवा सकें। राज्य कैबिनेट से गाद नीति…

  • रांची के अस्पतालों में दिवाली को लेकर विशेष इंतजाम, रिम्स में 18 और सदर में 10 बेड आरक्षित

     रांची  दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी के अस्पताल अलर्ट मोड में हैं। पटाखों से जलने या झुलसने की स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए रिम्स और सदर अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। रिम्स में 18 बेड का बर्न वार्ड तैयार रखा गया है, जबकि सदर अस्पताल में 10 बेड की व्यवस्था की गई है। दोनों अस्पतालों…

  • E20 के नाम पर पेट्रोल में ज्यादा मिलावट का आरोप, लैब टेस्ट के बाद कर्नाटक सरकार का खुलासा

     बेंगलुरु E20 पेट्रोल को लेकर विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. सरकार और तेल कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल में सिर्फ 20 परसेंट इथेनॉल मिलाया जा रहा है. कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों के पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलने का दावा किया है. हाल में कर्नाटक सरकार ने अलग-अलग पेट्रोल पंप से सैंपल लेकर पेट्रोल का टेस्ट कराया है।  इन टेस्ट में किसी भी पेट्रोल…

  • Boston में भारतीय छात्रा रहस्यमयी तरीके से गायब, घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी

    बोस्टन / हैदराबाद Telangana Student Missing in Boston: तेलंगाना के नलगोंडा जिले की रहने वाली 23 वर्षीय कोया श्रीजा रेड्डी अमेरिका के बोस्टन में लापता हो गई हैं. वह यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स बोस्टन से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. 2 नवंबर की रात अपने घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटीं. बोस्टन पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।  अमेरिका में पढ़ाई कर रही तेलंगाना की…

  • शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात का वीडियो वायरल, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

    पुणे महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के बीच संभावित सुलह और भविष्य की रणनीति को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसकी वजह एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार और अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के बीच हुई मुलाकात और बातचीत का एक वीडियो है।  इस वीडियो में शरद पवार प्रफुल्ल पटेल से कहते सुनाई दे रहे…

  • DRDO का बड़ा मिशन! भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल की रेंज बढ़ाने की तैयारी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता

     नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO भारत की स्वदेशी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल LR-ASHM की क्षमता को और बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. यह मिसाइल पहले ही करीब 1500 KM की रेंज साबित कर चुकी है. अब DRDO इसे 3500 KM तक ले जाने के लिए एक्सटेंडेड रेंज करने जा रहा है. उत्पादन मंजूरी से पहले 2 से 3 टेस्टिंग की योजना…

  • महंगे चावल से मिलेगी राहत! 50 लाख टन चावल बाजार में उतारने की तैयारी, कारोबारियों पर कड़ी नजर

    नई दिल्ली  चावल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कमजोर मानसून, धान का रकबा घटना और वैश्विक बाजार में भारतीय चावल की बढ़ती मांग ने एक वर्ष में देश में चावल की औसत खुदरा कीमत लगभग 13 प्रतिशत बढ़ी है। नियंत्रण के लिए सरकार ने दोतरफा रणनीति अपनाई है। बफर स्टाक से खुले बाजार में चावल की बिक्री दोगुना कर 50 लाख टन कर दिया गया…

  • वोटर लिस्ट से नाम गायब तो न हों परेशान! चुनाव आयोग ने दिया नाम शामिल कराने का एक और अवसर

     नई दिल्ली  निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे मतदाताओं को एक और बड़ा मौका दिया है। इसके तहत जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे अब फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। यह निर्देश उन मतदाताओं के लिए है जिन्हें गणना फॉर्म तो जारी किए गए थे, लेकिन…

  • दीपावली पर खास महत्व रखने वाले ओल की खेती से किसानों की चमकी किस्मत, 3500 रुपये क्विंटल तक भाव

     समस्तीपुर   दीपावली में प्रमुखता से भोग के रूप में खाए जाने वाले ओल की खेती समस्तीपुर में व्यावसायिक रूप ले चुकी है। यहां उत्पादित ओल का एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड और आंध्र प्रदेश भेजा जाता है। कई परिवार इसे मां लक्ष्मी का प्रिय भोग मानकर पूजा के बाद खाते हैं। यह मान्यता है कि कठिन परिस्थितियों में रहकर भी यह कंद जीवन पाता है, ठीक उसी तरह…

  • OBC आरक्षण को लेकर केंद्र को झटका, पैरेंटल सैलरी और कृषि आय पर SC ने बरकरार रखा फैसला

     नई दिल्ली OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने UPSC परीक्षाओं में OBC क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार की संशोधन याचिका खारिज कर दी है. SC ने दोहराया है कि OBC आरक्षण देने के लिए माता-पिता की वेतन से होने वाली आय को नहीं गिना जाएगा. OBC क्रीमी लेयर के दायरे से बाहर रखने के लिए केवल माता-पिता के सामाजिक-आर्थिक दर्जे को…

  • झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, मुंबई से पकड़ा गया माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम

    मेदिनीनगर (पलामू) पुलिस को प्रतिबंधित माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. संगठन के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है. वह पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है. झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस को उसकी कई वर्षों…

  • त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, डेयरी से 9 लाख रुपये का खाद्य सामान जब्त

    झालावाड  जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिश्रौली में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूजा दूध डेयरी पर छापा मारकर 3 हजार किलोग्राम मावा सीज किया। इसके अलावा प्रथम दृष्टया खराब पाए गए 50 किलो मिठाई और 25 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। विभाग की इस कार्रवाई में जब्त और नष्ट किए गए खाद्य…

  • झारखंड के 65 लाख घरों को मिलेगा नल से जल, अगले दो साल में पूरा होगा लक्ष्य

    रांची  अलग राज्य बनने के बाद से 26 सालों में झारखंड ने पेयजल उपलब्ध कराने का मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। साल 2000 में करीब 1.22 करोड़ लोगों को नदी, तालाब और कुओं जैसे असुरक्षित जलस्रोत पर पेयजल के लिए निर्भर रहना पड़ता था। जबकि साल 2026 में पेयजल स्वच्छता विभाग 35 लाख घरों तक सीधे पाइप कनेक्शन के जरिए पेयजल पहुंचा रहा है। इसके अलावा 2 करोड़ से…

  • चंपारण मटन की होगी ब्रांडिंग, ग्रामीणों को अनुदान पर मिलेंगी बकरियां और मिलेगा बाजार

     रक्सौल  चंपारण मटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार समेकित बकरी व भेड़ विकास योजना के तहत ग्रामीण पशुपालकों व चयनित लाभार्थियों को अनुदान पर तीन-तीन बकरियां उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही सरकार पशुपालकों के आर्थिकी को बेहतर करने के लिए बाजार भी उपलब्ध कराने का काम करेगी।  इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और बिहार के प्रसिद्ध चंपारण मटन व बकरी के दूध की…

  • स्कूटी हादसे के बाद सड़क पर जमा भीड़ को ट्रक ने कुचला, खूंटी में 7 की गई जान

    झारखंड   झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। स्कूटी दुर्घटना के बाद जमा लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। झारखंड में खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। खूंटी के एसपी के अनुसार, एक…

Back to top button