देश
Region
-
मेले में गोलगप्पे खाने से 25 से अधिक बच्चे बीमार
पलामू. पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका इलाके में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद 25 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत है। अधिकांश बच्चों का इलाज ग्रामीण स्तर पर ही कराया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। एंबुलेंस भी भेजी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चों को…
-
झारखंड के स्कूल में आग का तांडव, कमरे से उठती लपटें देख अफरा-तफरी
धनबाद झारखंड के धनबाद में रविवार शाम एक स्कूल के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि उस समय स्कूल बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित हीरापुर के एचई हाई स्कूल में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग स्कूल के स्टोर रूम में…
-
सारण में ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन
छपरा. सारण जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को डिजिटल माध्यम से नई मजबूती देने की दिशा में एक बार फिर 'सारण गुरु ऑनलाइन क्लास' का नया शैक्षणिक सत्र- 2026-2027 शुरू होने जा रहा है। इस पहल को नई ऊर्जा, उत्साह और पूर्ण समर्पण के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विषयवार दक्ष एवं इच्छुक शिक्षकों की आवश्यकता जताई गई है। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं जिला शिक्षा…
-
बिहार में पशुपालन मित्रों की नियुक्ति से ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार
जहानाबाद. पशु पालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। सरकार की पशुपालन मैत्री योजना अब धरातल पर उतरने वाली है। जिसके तहत पंचायत स्तर पर स्थानीय युवाओं को जोड़कर न केवल उन्हें रोजगार दिया जाएगा, बल्कि पशुपालकों को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को वैज्ञानिक आधार पर सशक्त बनाना और…
-
असम कांग्रेस में टूट: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने छोड़ी पार्टी
गुवाहाटी असम में अगले कुछ महीनों में ही चुनाव होने वाले हैं और उससे ठीक पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। रिपुन बोरा ने 2021 में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से तब इस्तीफा दे दिया था, जब…
-
बिहार में शिक्षक भर्ती का नया नियम, अब सिर्फ CTET पास उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
पटना बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि राज्य में अब प्रारंभिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 8) के लिए 'शिक्षक पात्रता परीक्षा' (TET) का आयोजन नहीं किया जाएगा। विभाग के इस निर्णय के बाद, अब बिहार के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए केवल…
-
Ahmedabad में कई स्कूलों को धमकी भरा मेल, जांच एजेंसियां सतर्क, अभिभावकों में चिंता
अहमदाबाद अहमदाबाद के तीन स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. स्कूल को प्राप्त हुए ईमेल में स्कूल को 1:11 बजे बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है. पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और स्कूलों में डॉग स्क्वाड, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (बॉम्ब स्क्वाड) की टीमों के साथ व्यापक जांच…
-
दुनिया में गूंजा भारतीय पासपोर्ट, रैंकिंग में 10 अंकों की छलांग, दो देशों के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय यात्रा के शौकीनों के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी चौंकाने वाली खबर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पासपोर्ट पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली हो गया है। भारत ने वैश्विक रैंकिंग में 10 अंकों का सुधार किया है और अब वह 75वें स्थान पर काबिज है लेकिन इस बढ़ती ताकत के बीच दो देशों ईरान और बोलीविया ने भारतीयों के लिए…
-
फर्जी FASTag स्कैम से कैसे बचें? नकली वेबसाइट और QR कोड पर NHAI का अलर्ट
नई दिल्ली देशभर में FASTag (फास्टैग) इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों को इन दिनों फर्जी वेबसाइटों और नकली QR (क्यूआर) कोड के जरिये साइबर ठगी का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल टोल भुगतान के बढ़ते चलन का फायदा उठाकर ठग फास्टैग यूजर्स से बैंक और पर्सनल डिटेल्स चुरा रहे हैं। इसे देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) ने वाहन चालकों को सतर्क रहने और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म…
-
तारिक रहमान के शपथग्रहण में बदलाव, पीएम मोदी नहीं जाएंगे; स्पीकर संभालेंगे जिम्मेदारी
नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे। यह समारोह 17 फरवरी को ढाका के राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल भारत-बांग्लादेश के गहरे और स्थायी दोस्ती…
-
टिकट के लिए नहीं करनी पड़ेगी जद्दोजहद! होली पर 26 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी, सफर होगा आसान
पटना होली को लेकर बिहार को जाने वाले यात्रियों को लेकर रेलवे शनिवार को एक बड़ी घोषणा किया है। होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कोलकाता और नई दिल्ली से बिहार के लिए 26 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें 20 फरवरी से 14 मार्च के बीच चलेगी। रेलवे ने होली में बिहार आने जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार…
-
रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा
नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं। इन संबंधों में अब सुरक्षा सहयोग और उन्नत तकनीकों में साझेदारी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जापान फॉरवर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच वर्षों से मजबूत होते आ रहे द्विपक्षीय संबंधों…
-
रक्षा सहयोग मजबूत: मोदी-मैक्रों की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन आज
नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस संवाद में शामिल होंगे। वहीं फ्रांस की रक्षा मंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगी। 17 फरवरी को दोनों देशों के रक्षामंत्री इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता करेंगे। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री…
-
पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में आग, सेलेब्रिटीज़ को घर छोड़ना पड़ा
कोलकाता दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में रविवार दोपहर को एक आलीशान घर में आग लग गई, जिससे वहां रहने वाले बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोग नीचे सड़क पर आ गए। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जिससे मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग काले धुएं से ढक गई। आग डायमंड सिटी रेजिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां फिल्म कपल यश और नुसरत, एक्ट्रेस और…
-
इश्क का कड़वा अंजाम: दवा से जुड़ी मोहब्बत, दारू बनी मौत की वजह
हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी में वेलेंटाइन वीक के दौरान एक प्रेमी जोड़े की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया है। अल्मोड़ा के शुभम और नैनीताल की रहने वाली लक्ष्मी की प्रेम कहानी एक मेडिकल स्टोर से शुरू हुई, लेकिन खत्म हुई गल्ला मंडी में शराब पार्टी और विवाद में हुई नृशंस हत्या के साथ। दोनों की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, शवों की…
-
लंबे समय तक सहमति से संबंध के बाद शादी से मुकरना अपराध नहीं: हाई कोर्ट
उत्तराखंड उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि सहमति से लंबे समय तक संबंध बनाने के बाद शादी का वादा तोड़ना रेप नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि जब दो व्यस्कों के बीच सहमति से संबंध नते हैं तो रेप केस के लिए यह साबित करना जरूरी है कि शादी का वादा शुरू से ही झूठा था। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड हाई कोर्ट ने…
-
बिहार की सड़कों में लगेगा ठेकेदारों का 70% पैसा
पटना. बिहार में सड़क बनाने वाले ठेकेदारों के लिए नियम अब बदलने वाले हैं. पथ निर्माण विभाग एक नई नियमावली तैयार कर रहा है, जिससे काम में पारदर्शिता और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेंगी. अभी तक ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन साल 2007 की नियमावली के तहत होता था, लेकिन अब उसकी जगह बिहार संवेदक निबंधन नियमावली 2026 लाने की तैयारी चल रही है. सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि ठेकेदारों की एक नई…
-
रांची की मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो खर्च करने में सबसे आगे
रांची. रांची नगर निगम क्षेत्र में महापौर (आम) चुनाव 2026 के तहत जारी व्यय जांच रिपोर्ट में रोशनी खलखो और विनोद कुमार बड़ाइक सबसे अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशियों में शामिल रहे हैं. रोशनी खलखो ने अब तक सर्वाधिक 2,70,108 रुपये खर्च दर्शाया है, जबकि विनोद कुमार बड़ाइक 43,853 रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं. सबसे कम खर्च दर्शाने वाले प्रत्याशी सुजीत विजय आनंद कुजूर रहे, जिन्होंने 14,600 रुपये…
-
छत्तीसगढ़ के ‘रमन लोक कला महोत्सव’ में दिखेगी झारखंडी कला
सरायकेला. संस्था आचार्य छौ नृत्य विचित्र के सह-निदेशक और छऊ नृत्य विशेषज्ञ रंजीत आचार्य के नेतृत्व में झारखंड के मानभूम छऊ नृत्य दल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में आयोजित रमन लोक कला महोत्सव 2026 में छऊ नृत्य की प्रस्तुति देगा. यह महोत्सव तीन दिवसीय है, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध रचनाकार, संगीतकार, नृत्य विशेषज्ञ और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं. महोत्सव की थीम ‘लोक में राम’…
-
‘राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए’: गिरिराज सिंह
मुजफ्फरपुर. देश में मौजूद गुलामी के प्रतीक चिह्नों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे किसी भी प्रतीक से गुलामी का एहसास नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। वह शनिवार को मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि अंग्रेजों के…
-
बिहार के शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
पटना. बिहार समेत पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर रविवार सुबह से ही विभिन्न शहरों के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। भोर होते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गया के प्रमुख…
-
बिहार में गरीब परिवार फ्री सोलर पैनल लगवाकर पाएं बिजली बिल से मुक्ति
पटना/भभुआ. कुटीर ज्योति यानी बीपीएल बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बिजली बिल की चिंता नहीं करनी होगी। कैमूर के विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार ने बताया की सरकार उनकी छत पर 1.1 केवीए का मुफ्त में सोलर पैनल लगाने जा रही है। इसके लिए बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहमति मांगी है। अगर आपके पास पक्की छत है और योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो…
-
बड़ा ऐलान: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तय हुई केदार धाम कपाट खुलने की तारीख
केदारनाथ धाम के द्वार 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद, रावल और धर्माचार्यों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई। कपाट खुलने से पहले की परंपराओं के तहत 18 अप्रैल को भैरवनाथ पूजा संपन्न होगी। इसके बाद 19 अप्रैल को शीतकालीन गद्दीस्थल…
-
CM नीतीश ने पटना में नाला निर्माण का किया निरीक्षण
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कुर्जी (राजीव नगर नाला) व आनंदपुरी नाला निर्माण योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम पूरा किए जाने का निर्देश दिया। इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण कर इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। इन योजनाओं के पूरा होने…
-
AI शिखर सम्मेलन के लिए भारत सबसे उपयुक्त: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
नई दिल्ली. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि भारत वैश्विक मामलों में प्रभाव रखने वाली एक 'बेहद सफल' उभरती अर्थव्यवस्था है और यह एआई शिखर सम्मेलन के लिए उपयुक्त स्थान है। 'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026' से गुतारेस ने इस बात पर जोर दिया कि कृत्रिम मेधा (AI) से पूरी दुनिया को लाभ होना चाहिए, न कि यह केवल विकसित देशों या दो महाशक्तियों के लिए आरक्षित विशेषाधिकार…