देश
Region
-
कोयला चोरी पर CISF का बड़ा एक्शन, झारखंड में छापेमारी के साथ 2 पूर्व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की FIR
रांची झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर माह में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सुरक्षा और कार्रवाई दोनों मोर्चों पर सक्रियता दिखाई। एक ओर जहां अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी और जब्ती हुई, वहीं दूसरी ओर बीसीसीएल धनबाद यूनिट में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच धनबाद ने बीसीसीएल कोयला…
-
अब आसमान से होगी अपराधियों और ट्रैफिक पर नजर, बिहार पुलिस खरीदेगी 50 अत्याधुनिक ड्रोन
पटना बिहार पुलिस विधि-व्यवस्था एवं अपराधियों के साथ प्रमुख शहरों में यातायात की आसमान से निगरानी करेगी। इसके लिए उच्च क्षमता वाले 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 24 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार, विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 45 लाख की कीमत वाले 40 ड्रोन खरीदे जाएंगे। इनका इस्तेमाल बिहार पुलिस की…
-
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी के शिफ्टिंग प्लान पर SC सख्त, 8.5 लाख किताबों का मामला पहुंचा अदालत
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को दूसरी जगह ले जाने की प्रस्तावित योजना पर स्वत: संज्ञान लिया है। इस लाइब्रेरी में 8.5 लाख से ज्यादा किताबें हैं। मामले की सुनवाई 5 अक्टूबर को जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ करेगी। सुप्रीम कोर्ट में दर्ज मामले का शीर्षक ‘इन री: 135-ईयर-ओल्ड लाइब्रेरी, 8.5 लाख बुक्स-एंड नो रूम इन द सेंट्रल…
-
लक्षद्वीप में बड़ा बदलाव: तीन गुना पर्यटक, नए एयरफील्ड और INS जटायु से बढ़ी समुद्री सुरक्षा
नई दिल्ली जनवरी 2024 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इसके बाद 'बॉयकॉट मालदीव' बनाम 'एक्सप्लोर लक्षद्वीप' की बहस शुरू हो गई. अब दो साल बाद इन 36 द्वीपों पर पर्यटन से लेकर बुनियादी ढांचे और सामरिक मौजूदगी तक बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है. आजतक ने अगत्ती, कवरत्ती, मिनिकॉय और बिटरा पहुंचकर यह जानने की कोशिश…
-
80-100 साल पुराने फर्जी केवाला से जमीन कब्जाने का खेल, दर्जनभर अंचल जांच के घेरे में
पटना बिहार के कई अंचलों में जमीन माफिया और राजस्व विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के गठजोड़ का पता चला है। यह सिंडिकेट सरकारी जमीन के नकली और फर्जी कागजात तैयार कर पहले उनकी रजिस्ट्री कराते हैं। फिर राजस्व अंचल कर्मियों की मदद से उस जमीन का दाखिल-खारिज करा देते हैं। जमीन माफिया और अफसरों का गठजोड़ कमजोर और असहाय लोगों की जमीनें भी हड़प रहा है। इसकी जांच चल…
-
नेपाल की भारी बारिश से बिहार में मची तबाही, NASA सैटेलाइट तस्वीरों ने दिखाया बाढ़ का खौफनाक मंजर
पटना बिहार में हाल ही में आई भयावह बाढ़ ने चंपारण से सारण और वैशाली तक जमकर तबाही मचाई। नासा ने सैटेलाइट डेटा से विश्लेषण कर इस घटना को गंभीरता को दिखाया है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में मॉनसून सीजन के अंत में हुई भारी बारिश की वजह से गंडक नदी का जलस्तर उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे बिहार में तबाही देखने को मिली। नदी का पानी का फैलाव…
-
खनन राजस्व में धनबाद का दबदबा, झारखंड ने 5 महीने में जुटाए ₹9,877 करोड़; जानें जिलों का हाल
रांची खनन राजस्व एवं सेस की वसूली में झारखंड के कुछ जिलों का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर रहा है और इनमें धनबाद अव्वल दिख रहा है। सेस के माध्यम से खान एवं भूतत्व विभाग प्रथम पांच महीनों (अप्रैल से अगस्त तक) में 4657.01 करोड़ रुपये राजस्व वसूल चुका है। वित्तीय वर्ष के छह महीने बीतने के बावजूद अभी इन महीनों की रिपोर्ट समेकित नहीं हो सकी है। विगत पांच महीनों…
-
BJP का बड़ा दांव! राज्यसभा उपचुनाव में कोयल मल्लिक पर भरोसा, उत्तराखंड से दिनेश आर्य मैदान में
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भगवा पार्टी ने उत्तराखंड में होने वाले चुनाव के लिए दिनेश आर्य को कैंडिडेट बनाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए रुक्मिणी मल्लिक ऊर्फ कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दें कि राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे…
-
‘दोगुना रोजगार-दोगुनी आय’ के लक्ष्य पर बड़ा प्लान, बिहार में छोटे उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
पटना बिहार में रोजगार बढ़ाने के लिए अब सरकार छोटे उद्योगों पर फोकस करेगी। इसके लिए अगले साल के बजट में विशेष फंड मिल सकता है। ‘दोगुना रोजगार-दोगुनी आय’ का लक्ष्य हासिल करने पर राय देने के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट सम्राट सरकार को सौंप दी। यह कमेटी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में गठित की गई थी। रिपोर्ट में छोटे उद्योगों के…
-
दुर्गा पूजा में बिजली कटौती नहीं होने देंगे, JBVNL ने कसी कमर; पंडालों की बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त
रांची शारदीय नवरात्र झारखंड का प्रमुख त्योहार है। रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में मां दुर्गा की सार्वजनिक पूजा धूमधाम से मनाते हैं। लाखों लोग पूजा मंडपों में जाते हैं। जहां देखो, उधर रंग बिरंगी रोशनी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों को अंदाजा है कि आम नागरिकों को निर्वाध बिजली चाहिए तो पूजा मंडपों की विद्युतापूर्ति में भी लगातार सजगता…
-
‘कांग्रेस चुनाव जीते तो आयोग ठीक, हारे तो खराब’, चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज सिंह चौहान का पलटवार
नई दिल्ली चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से शुरू हुआ विवाद थमने का नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है, वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मामले में अपनी सफाई देने में लगे हैं। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज…
-
कैप्टन स्मित मछार के शौर्य पर सियासी घमासान, बीजेपी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को घेरा
नई दिल्ली दुबई से इजरायल जा रहे विमान में को-पायलट के हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है. राजनेता से लेकर फिल्म स्टार तक, हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. लेकिन अब इस मामले ने सियासी मोड़ ले लिया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाया है.…
-
संसदीय समितियों में बड़ा फेरबदल: टीएमसी से छिनी दो अध्यक्षता, सुधांशु त्रिवेदी को मिली कमान
नई दिल्ली संसद की विभाग-संबंधी स्थायी समितियों का शनिवार को पुनर्गठन किया गया। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विभिन्न समितियों के अध्यक्षों में बदलाव किया। इस फेरबदल में तृणमूल कांग्रेस से दो अहम संसदीय समितियों की अध्यक्षता चली गई। वाणिज्य संबंधी समिति की जिम्मेदारी बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी को दी गई है, जबकि केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स समिति की अध्यक्ष काकोली घोष दस्तीदार बनी हैं। कांग्रेस…
-
मतदाता सूची पुनरीक्षण: डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश, कोई भी पात्र मतदाता न छूटे
रांची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में आम लोगों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किया जाएगा। हेल्पडेस्क के माध्यम से लोगों को एसआइआर से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर आम लोगों की मदद करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट कहा गया कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति…
-
जमानत कानून पर सुप्रीम कोर्ट को सलाह देना जज को पड़ा महंगा, शीर्ष अदालत ने मांगी सफाई
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के एक जज के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है. दरअसल, जज ने सुप्रीम कोर्ट को जमानत कानून को लेकर बिन मांगी सलाह दे दी थी. कोर्ट ने इस मामले में रजिस्ट्री को संबंधित जज से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है. मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का है. यहां बारासात के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एक आपराधिक मामले…
-
भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत: तुर्की-पाकिस्तान के रक्षा समझौते से अलग हुआ मिस्र
नई दिल्ली तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के मक्का पैक्ट में मिस्र के भी शामिल होने को लेकर चर्चाएं लगातार चल रही थीं। हालांकि, अब मिस्र ने इसे लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, ब्रिक्स समिट के दौरान जब मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, तो मक्का समझौते, उसके क्षेत्रीय और व्यापक असर पर चर्चा हुई।…
-
भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत: तुर्की-पाकिस्तान के रक्षा समझौते से अलग हुआ मिस्र
नई दिल्ली तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के मक्का पैक्ट में मिस्र के भी शामिल होने को लेकर चर्चाएं लगातार चल रही थीं। हालांकि, अब मिस्र ने इसे लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, ब्रिक्स समिट के दौरान जब मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, तो मक्का समझौते, उसके क्षेत्रीय और व्यापक असर पर चर्चा हुई।…
-
सत्यभामा पर स्टालिन की टिप्पणी को लेकर विवाद, CM विजय ने की आलोचना; TVK ने चुनाव आयोग में की शिकायत
चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, स्टालिन ने टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा को निशाना साधते हुए उन्हें सोमरसॉल्ट भामा कहा था और टीवीके पर सवाल उठाए थे। इसके बाद, टीवीके ने पूर्व मुख्यमंत्री पर महिला दलित उम्मीदवार की बॉडी-शेमिंग करने का आरोप लगाया और माफी की मांग की। उन्होंने स्टालिन को लेकर कहा कि तमिलनाडु और निर्वाचन…
-
ड्रोन खतरे का जवाब बनेगी भारत की ‘ज्वाला’! माइक्रो-मिसाइल के रॉकेट मोटर्स का सफल परीक्षण
नई दिल्ली भारत की निजी रक्षा कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने ज्वाला माइक्रो-मिसाइल कार्यक्रम के तहत दो सॉलिड रॉकेट मोटर्स का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण 3 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब चार बजे किया गया. यह उपलब्धि कंपनी के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है. ज्वाला भारत का पहला स्वदेशी निजी माइक्रो-मिसाइल कार्यक्रम है जो हार्ड-किल काउंटर-यूएएस यानी ड्रोन को नष्ट करने वाला सिस्टम विकसित करने…
-
साइबर, महिला और SC-ST थाना समेत चार यूनिट एक छत के नीचे, देवघर में बनेगा G+6 भवन
देवघर आने वाले समय में देवघर की पुलिस व्यवस्था ना केवल व्यवस्थित होगी बल्कि आधुनिक व मजबूत बनाने के लिए वर्तमान साइबर थाना परिसर में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से सात मंजिला जी-प्लस सिक्स भवन बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद लोगों को अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। दुर्गा पूजा के बाद संभवत: भवन निर्माण की प्रक्रिया बहुत शुरू होगी। शुक्रवार को एसपी प्रवीण पुष्कर…