मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

  • नई शिक्षा नीति में बड़ा बदलाव, 2030 तक B.Ed कॉलेज होंगे बंद, सरकार के अल्टीमेटम से बढ़ी टेंशन

    भोपाल  शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने वाला है। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनईपी) की नई गाइडलाइन के मुताबिक 2030 तक सभी स्टैंडअलोन बीएड कॉलेजों (B.Ed Colleges) को मल्टीडिसिप्लिनरी संस्थानों में बदलना अनिवार्य होगा। यानी अब सिर्फ बीएड या एमएड पढ़ाने वाले कॉलेजों को बीए, बीकॉम, बीएससी जैसे कोर्स भी शुरू करने होंगे। इसके साथ ही 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड टोचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) को प्राथमिकता दी जा रही है।…

  • मेडिकल कॉलेज में प्रदेश की प्रथम डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

    भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक मेडिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि रीवा में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में 13 किडनी ट्रांसप्लांट और 36 ओपन हार्ट सर्जरी के सफल ऑपरेशन होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने निर्देश दिए कि संचालक चिकित्सा शिक्षा…

  • जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर

    भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 90 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य आमजन की सुविधा बढ़ाने और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि साकेत नगर के 9ए से…

  • इंदौर में गाइडलाइन पर घमासान: 500 आपत्तियां दर्ज, 24 मार्च को भेजा जाएगा भोपाल

    इंदौर इंदौर में नई कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर आमजन और वकीलों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई जा रही है। शनिवार को आपत्तियां दर्ज करने के आखिरी दिन तक 500 के करीब आपत्तियां दर्ज हो चुकी थी। इसमें जिले में विभिन्न प्रस्तावित सड़क मार्गों के आसपास के गांवों में गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी करने की आपत्तियां दर्ज हुई है। वहीं शहरी क्षेत्र में पुरानी मल्टी (अपार्टमेंट) के लिए दरें कम करने को…

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में कर्पूरचन्द्र कुलिश जन्म शताब्दी वर्ष के की नोट कार्यक्रम में हुए शामिल

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में अखबार जनता के हितैषी की भूमिका निभाते हैं। राजस्थान पत्रिका ने भी विभिन्न संस्करणों के प्रकाशन के माध्यम से जनता के प्रति सरोकारों का निर्वहन किया है। एक निजी समूह द्वारा स्व. कुलिश जी की स्मृति में श्रेष्ठ पत्रकारिता के साथ अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए जाएंगे जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कुलिश की भूमिका…

  • शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुए जल संचय के कार्य

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण और जल स्त्रोतों को नया जीवन देने के लिए प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जल स्रोतों को संरक्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के समन्वय से गांव-गांव में तालाब, कुएं, चेकडेम और अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण…

  • जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री को 300 धनुष तोपों का ऑर्डर, ऑपरेशन सिंदूर में थी इनकी अहम भूमिका

     जबलपुर  गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) जबलपुर नए वित्त वर्ष 2026-27 के पहले आठ माह में सेना के लिए तीन सौ धनुष तोप का रक्षा उत्पादन लक्ष्य लेकर इस बार कार्य की शुरुआत करने जा रही है। महत्वपूर्ण है कि एक दशक से अधिक समय से धनुष पर कार्य कर रही निर्माणी की बनी तोप ने ऑपरेशन सिंदूर में एकदम सटीक प्रदर्शन किया था। जिसके बाद रक्षा उत्पादन लक्ष्य दोगुना हो…

  • टीचर्स को नहीं मिलेगी राहत: MP में समर वेकेशन में भी ड्यूटी, मई-जून में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

    भोपाल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को इस साल मई माह में मिलने वाला ग्रीष्मावकाश नहीं मिल पाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) भोपाल ने इस दौरान 10वीं व 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित की हैं। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी इसी दौरान निर्धारित किए हैं। ऐसे में शिक्षक इस बार मई-जून में पूरी तरह से व्यस्त रहने वाले हैं। परीक्षाओं का विस्तृत…

  • सुशासन एवं विकास को नई गति देगा स्टेट एआई मिशन

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सुशासन एवं विकास को नई गति देने और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही मध्यप्रदेश स्टेट एआई मिशन प्रारंभ किया जाएगा। यह मिशन सेवाओं के संचालन और आर्थिक अवसरों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्टेट एआई मिशन राज्य के एआई विजन एंड एक्शन फ्रेमवर्क पर आधारित होगा, जिसके माध्यम से…

  • मध्यप्रदेश में बेहिचक कीजिए फुल इन्वेस्टमेंट, सरकार देगी फुल सपोर्ट

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वा भाइयों की तरह हैं। दोनों राज्य मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत तैयार कर रहे हैं। हम सिर्फ विरासतों और विविधताओं के ही नहीं, आर्थिक दृष्टि से भी एक-दूसरे के स्वाभाविक साझेदार हैं। राजस्थान का विकसित टेक्सटाइल, जेम्स-एंड-ज्वेलरी और मध्यप्रदेश की ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादन क्षमता, टेक्सटाइल पार्क एवं मज‍बूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम मिलकर एक सशक्त वैल्यू चैन तैयार…

  • सिविल सेवा नियम 1966 में हुआ बड़ा संशोधन, अधिकारी और कर्मचारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी कर सकेंगे जांच

    भोपाल  मध्य प्रदेश में लंबित विभागीय जांचों को तेजी से निपटाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 में संशोधन कर जांच प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है। अब आरोपित अधिकारी-कर्मचारियों को हर बार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की बाध्यता नहीं रहेगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई संभव होगी और नोटिस ई-मेल के जरिए भेजे…

  • आंबेडकर जयंती पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 13 से 19 अप्रैल तक विकास कार्यों का हिसाब देंगी

    भोपाल संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 13 से 19 अप्रैल तक भाजपा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदेश भर में आयोजन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी से कहा कि वे प्रदेश भर में भ्रमण कर बूथ स्तर पर मोर्चा संगठन को बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य करें। गांव-गांव, घर-घर…

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला से की भेंट

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंग वस्त्रम् से  बिरला का स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योग निवेश संवर्धन कार्यक्रम में जयपुर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रिका समूह के स्वर्गीय कर्पूर चंद कुलिश  के जन्म शताब्दी समापन समारोह में…

  • भोपाल मंडल का बड़ा कदम: रेलवे स्टेशनों पर शुद्ध पानी और स्वच्छता अभियान की शुरुआत

    भोपाल वेस्ट सेंट्रल रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने जल गुणवत्ता सुधारने के लिए अहम कदम उठाया है। रेलवे परिसर और कालोनियों में स्थित पानी की टंकियों की अब मशीनों से नियमित सफाई कराई जाएगी। इस कार्य पर अगले दो वर्षों में करीब 34.60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। आधुनिक मशीनों से होगी टंकियों की सफाई इस योजना के तहत फिल्टर प्लांट, विभिन्न रेलवे स्टेशनों, ईस्ट और वेस्ट कालोनी, भोपाल…

  • वाहन खरीदने वालों को झटका: MP में ई-बाइक और कार की कीमतें बढ़ेंगी, 27 मार्च तक ही राहत

    भोपाल मध्य प्रदेश में पांच साल के लिए लागू की गई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति-2025 के तहत वित्तीय प्रोत्साहन में कमर्शियल ईवी को टैक्स में वर्ष 2027 तक छूट रहेगी, लेकिन ई-बाइक और ई-कारों पर मिलने वाली छूट 27 मार्च को खत्म हो जाएगी। 27 मार्च, 2025 को लागू ईवी पालिसी में इलेक्ट्रिक दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर वाहन कर व पंजीयन शुल्क में एक वर्ष के…

  • भोपाल में लॉरेंस गैंग का खौफ, कारोबारी से 10 करोड़ रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी

    भोपाल  कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का खौफ अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गया। इंदौर, खरगोन और अशोक नगर के बाद अब भोपाल में भी उसके गुर्गों की सक्रियता सामने आई है। ताजा मामला कोलार रोड क्षेत्र का है, जहां एक कारोबारी को 10 करोड़ रुपए की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की खुली धमकी दी गई है।  जानकारी के अनुसार, कोलार रोड निवासी कारोबारी और समाजसेवी…

  • ब्यावरा के ग्राम लखनवास में किया 26.79 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने शनिवार को विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखनवास को उन्होंने 26 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के प्रति संकल्पित होकर उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए…

  • MP के बैतूल में पानी बना जहर: बच्चों में खुजली, सर्दी-खांसी और बुखार; दिग्विजय सिंह चिंतित

    बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दूषित पानी के कारण बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के दनवाखेड़ा गांव में बच्चों में खुजली (स्केबीज), सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इस मामले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से ध्यान देने को कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में कम से…

  • मध्य प्रदेश में नौकरी का मौका: MPESB ने 1679 पदों पर भर्ती की डेडलाइन बढ़ाई

    भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो अभ्यर्थी तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास अब एक और मौका है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की…

  • चोरी के रुपये और राशन नहीं कर पाए खर्च, 45 दिन बाद नाबालिग के साथ आरोपी गिरफ्तार

     बुरहानपुर/नेपानगर सीवल गांव की एक किराना दुकान में हुई चोरी का शनिवार को नेपानगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस द्वारा बताई गई कहानी के अनुसार चोरी के आरोपित किराना दुकान से चोरी किए गए रुपये और तेल-घी व काजू डेढ़ माह में भी खर्च नहीं कर पाए। इनमें से करीब आधा सामान और रुपये पुलिस ने आरोपितों के घर से…

  • साईं बाबा की यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई

    साईं बाबा की यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई बिजुरी जिले के बिजुरी नगर में इन दिनों धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मानव सेवा और माधव सेवा समिति द्वारा साईं बाबा की भव्य झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें झांकी बिजुरी नगर से निकलकर कोठी, बहेरा बांध सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया झांकी यात्रा के दौरान नगरवासियों में भारी उत्साह देखने…

  • टोल प्लाजा पर हिंसा: सिवनी में निहंग सिखों का हमला, रोकने पर कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई

    सिवनी नेशनल हाईवे 44 (जबलपुर-नागपुर एनएच) में जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत मड़ई टोल में निहंग सिखों के तीन वाहनों को रोकना टोल कर्मियों को भारी पड़ गया। टोल भरने की बात को लेकर निहंग सिखों व कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान कार से उतरकर जत्थे में शामिल कुछ निहंग सिखों ने टोल कर्मियों से मारपीट कर दी। इसके तत्काल बाद तीनों कार वाहन में सवार होकर…

  • सोम डिस्टलरीज की हाईकोर्ट में याचिका पर एमपी में नया अपडेट, मामला हुआ स्पष्ट

    भोपाल   मध्यप्रदेश की शराब कंपनी सोम डिस्टलरीज की हाईकोर्ट में याचिका पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केस में  जबलपुर हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इस पर मामला आगे बढ़ा दिया गया है। सोम डिस्टलरीज Som Distilleries के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ही सुनवाई से दो जजों ने खुद को अलग कर लिया था। ऐसे में कानूनी उलझन उत्पन्न हुई पर…

  • दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 का ऐतिहासिक आगाज दिलीप जायसवाल

    बिजुरी  से संजय केसरवानी की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी मंडल बिजुरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 का ऐतिहासिक आगाज हुआ।  जिसमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल की गरिमा में उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  .इसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष बिजुली रविंद्र…

  • इंदौर: करण औजला के शो से पहले नगर निगम ने जब्त किया सामान, एंटरटेनमेंट टैक्स न जमा करने पर कार्रवाई

    इंदौर  इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो से पहले नगर निगम की टीम ने कार्यक्रम की जगह पर पहुंचकर सामान जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक शो से पहले निगम को मनोरंजन कर जमा नहीं करवाया गया है। इस पर यह कार्रवाई की गई। पंजाबी सिंगर का आज शाम ही शो होना है। शो के लिए 3 हजार से 6 लाख रुपये तक के टिकट की बेचे जाने…

Back to top button