मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

  • इंदौर को मिलेगी नई बस सुविधा, कुमेड़ी ISBT से शुरू होगा संचालन

     इंदौर   लंबे इंतजार के बाद कुमेडी आइएसबीटी से बसों का संचालन 28 अक्टूबर से शुरू होगा। यहां से उज्जैन होकर राजस्थान, गुजरात और दिल्ली रूट पर जाने वाली अंतरराज्यीय बसों का संचालन होगा। आईएसबीटी पहुंचने के लिए यह बसें रिंग रोड का उपयोग नहीं कर सकेंगी। बसों को तीन इमली से बायपास होकर रेडिसन चौराहा होते हुए कुमेड़ी आईएसबीटी पहुंचना होगा। बस स्टैंड से सवारी बैठाने के बाद बसें अपने…

  • डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड में JAH की बड़ी उपलब्धि, OPD में मरीजों की परेशानी बरकरार

    ग्वालियर  मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफार्म पर दर्ज करने के मामले में गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) मध्य प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अस्पताल में अब तक 8 लाख 87 हजार 139 मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जा चुका है। स्थानीय व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत इसके बावजूद ओपीडी में मरीजों को लंबी कतारों से राहत नहीं मिल रही है।…

  • त्योहार पर सुरक्षा को लेकर सख्ती, कार्बाइड गन-लैंप बेचने वालों को पुलिस की समझाइश

    रतलाम  आगामी दिनों में आ रहे दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुए मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का इस्तेमाल दुकानदारों से लेकर ग्राहक तक को भारी पड़ सकता है। क्योंकि, प्रशासन की ओर से इसके इस्तेमाल, भंडारण और बिक्री पर जिलेभर में रोक लगा दी गई है। कोई इसकी बिक्री, उपयोग या भंडारण करता है तो उस पर जरूरी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।…

  • उज्जैन महाकाल मंदिर का 10.27 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार, शिखर की मरम्मत पर फोकस

    उज्जैन  ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर से लेकर नागचंद्रेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर के क्रैक, टूटी जालियों को चूना, गुड़ और लाख से सुधारा जाएगा। मंदिर परिसर सहित अन्य मंदिरों का जीर्णोद्धार 10.27 करोड़ रुपए में किया जाएगा। केंद्रीय भवन शोध संस्थान (सीबीआरआई) के मार्गदर्शन में यह काम उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) करेगा। इसके लिए मचान बना दिया है। यूडीए के इंजीनियर के अनुसार यह काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा…

  • अक्टूबर में अब तक गुम एवं चोरी हुए 1,899 मोबाइल फोन जब्‍त

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्रदेशभर में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इन्हीं कार्यवाहियों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं जीआरपी द्वारा तकनीकी संसाधनों, CEIR पोर्टल, तकनीकी विश्लेषण एवं साइबर सेल के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। माह में अब तक विभिन्न कार्रवाइयों के दौरान गुम/चोरी हुए 1,899 मोबाइल फोन जब्‍त कर उनके वास्तविक स्वामियों…

  • डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता

    भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों तक समय पर पहुँचने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में रायसेन जिले के थाना औबेदुल्लागंज क्षेत्र में 34 मील के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हुए 12 व्यक्तियों को डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआरव्ही एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज पहुँचाया। 23 अक्टूबर…

  • प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता

    भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उन्नत देशी नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना शुरू की जा रही है। पहले साल चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादक गायों की पहचान कर पशुपालकों को पुरस्कृत किया…

  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, कमियों पर जवाबदेही तय कर करें कार्रवाई : प्रबंध संचालक यादव

    भोपाल  प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा औचक निरीक्षण और निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा की जा रही है। प्रबंध संचालक म.प्र. सड़क विकास निगम  भरत यादव ने 7 जिलों के 35 निर्माण कार्यों के निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता संबंधी कमियों पर जवाबदेही तय करने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण दलों की अनुशंसाओं…

  • रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 11, इनमें 6 का जन्म हुआ माधव टाइगर रिजर्व में

    भोपाल मध्यप्रदेश में बाघ संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। माधव टाइगर रिजर्व (शिवपुरी) की बाघिन MT3 को लगभग तीन माह के दो शावकों के साथ देखा गया है। यह इस बाघिन का दूसरा प्रसव है। इसके साथ ही 10 मार्च 2023 को शुरू हुए बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम के बाद माधव टाइगर रिजर्व में बाघों का तीसरा प्रसव दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि…

  • मध्य प्रदेश में ₹2,387 करोड़ की नर्मदा सिंचाई परियोजना शुरू, किसानों को मिलेगा फायदा

    धार   नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचेगा तो आदिवासी अंचल में खेती की तस्वीर बदलने की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अक्टूबर को दोपहर में सरदारपुर में 2387.60 करोड़ रुपये की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इससे धार-झाबुआ के 260 गांवों के 57,422 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलने का लक्ष्य है। परियोजना से झाबुआ के 194 और धार की सरदारपुर तहसील के 66…

  • भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

    भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए, सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण, मौलिक एवं प्रामाणिक पाठ्यसामग्री तैयार करने के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रमों में व्यवस्थित रूप से शामिल करना है। कार्यशाला में आयुक्त…

  • सरस मेला 4 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा

    भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सरस मेला महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का एक प्रभावी और महत्वपूर्ण मंच है। यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके उत्पादों को एक नई पहचान दिलाने, नए बाजार से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त पहल है। मंत्री …

  • 4-5 माह में तैयार होगा स्थायी बिजली का ढांचा, अन्ना नगर सहित झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को मिलेंगे स्थायी बिजली कनेक्शन : मंत्री सारंग

    भोपाल  भोपाल के भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या से जूझ रहे रहवासियों को राहत दिलाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की। बैठक में भेल प्रबंधन, बिजली विभाग, जिला प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के रहवासियों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद…

  • इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! लवकुश चौराहे का डबल डेकर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से होगा शुरू

     इंदौर  लवकुश चौराहे पर ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने और जाम से राहत दिलाने वाला डबल लेयर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से शहर को नई सुविधा देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं से यातायात शुरू हो जाएगा। अभी एक भुजा से ट्रायल के तौर पर वाहन गुजर रहे हैं। दोनों भुजाएं शुरू होने से प्रतिदिन करीब दो लाख वाहनों की…

  • इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन

    भोपाल  मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर इकोसिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 के द्वितीय दिवस 2 राउंडटेबल बैठकों का आयोजन किया गया। इन राउंडटेबल बैठकों में प्रमुख उद्योगपतियों और विशेषज्ञों ने प्रदेश में इन तकनीकों के लिए बेहतर इकोसिस्टम विकसित करने तथा स्वदेशी तकनीक एवं उत्पादों के विकास पर…

  • पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, मुरैना में जमकर चले लाठी-डंडे; 8 घायल

     मुरैना (पोरसा) पट्टे की 7 बीघा जमीन को जबरन जोतने को लेकर शिकहरा गांव में शुक्रवार को आठ से दस लोगों ने मिलकर पट्टेधारी किसान बंटी गुर्जर समेत उसके परिवार के पांच लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दो के सिर फट गए और तीन लोगों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के तीन लोग जख्मी हुए हैं। नगरा पुलिस ने घटित…

  • इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट का आगाज, जानिए चिप सेक्टर में कैसे आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश

    इंदौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में आज से दो दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट 2026 का शुभारंभ हो गया है। सीएम मोहन यादव लगातार एमपी को सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में उद्योगपतियों को निवेश के प्रति प्रोत्साहित करने, तकनीकी अधोसंरचना विकसित करने, नवाचार…

  • परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में सिंचाई का क्षेत्र निरंतर बढ़ रहा है। प्रदेश में सरदार सरोवर बांध के बाद अलग-अलग परियोजनाओं के माध्यम से धार-झाबुआ क्षेत्र को पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है। क्षेत्र के किसानों को 2387.60 करोड़ रूपये से अधिक लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की सौगात मिली है। प्रदेश में वर्ष 2002-03…

  • एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारत का गौरवशाली प्रदर्शन विश्वास कैलाश सारंग

    भोपाल  सनातन संस्कृति में मनुष्य की महानता का आधार उसकी शारीरिक संरचना नहीं बल्कि उसके गुण, कर्म और आत्मबल को माना गया है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने संदेश दिया है कि- “उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्” अर्थात मनुष्य को अपने प्रयास और पुरुषार्थ से अपना उत्थान करना चाहिए और स्वयं को कभी भी निराशा में नहीं डूबने देना चाहिए। भारतीय पैरा खिलाड़ियों का जीवन इसी शाश्वत संदेश का सजीव उदाहरण है, जहाँ…

  • जिले में नरवाई व पराली जलाने पर प्रतिबंध, जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

    ग्वालियर  पराली व नरवाई (फसल अवशेष) जलाना दण्डनीय अपराध है। जिले में पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  चौहान द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने यह आदेश फसल के अवशेष जलाने से फैलने वाले प्रदूषण पर अंकुश, अग्नि दुर्घटनाएँ रोकने एवं जान-माल की रक्षा के उद्देश्य से जारी किया है। आदेश के पालन के…

Back to top button