मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुम्बई में फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ्रांस के महावाणिज्य दूत का मप्र की धरती पर स्वागत करते हुए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय चर्चा में कहा कि आप सब मध्यप्रदेश को फ्रांस का भरोसेमंद साझेदार मानें।…
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना" को वर्ष 2030-31 तक लागू करने की दी मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का "प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना" को जारी वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू करने की मंजूरी देने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री…
-
चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, उद्योग और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में सशक्त हुआ मध्यप्रदेश
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं मेडिकल कॉलेज नागरिकों को सस्ता और अच्छा इलाज उपलब्ध कराने के लिए फाउंडेशन को दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में हुए शंकरा आई फाउंडेशन के स्वर्ण जयंती समारोह में वीसी से की सहभागिता भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी संस्कृति में जीवात्मा की सेवा को ही सर्वोच्च धर्म माना गया है। सच्चे अर्थों…
-
बिल पास कराने के बदले मांगी 45 हजार की घूस, लोकायुक्त ने जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों को दबोचा
ग्वालियर प्रदेश के पन्ना जिले में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। मझगांय बांध नहर के बिल भुगतान के एवज में रिश्वत ले रहे डिविजनल एकाउंटेंट और लिपिक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्वालियर निवासी ठेकेदार गौरव तोमर जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मझगांय बांध…
-
डबरा में संदिग्ध खाद के गोदाम पर छापा, संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
गोदाम से करीब 32 टन उर्वरक और नामी कंपनियों के 358 खाली बैग मिले, जांच के लिए नमूने भेजे ग्वालियर डबरा के शुगर मिल क्षेत्र स्थित एक गोदाम में संदिग्ध खाद मिलने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई है। गोदाम से करीब 32 टन विभिन्न प्रकार के उर्वरक और एक नामी कंपनी के छपे हुए 358 खाली बैग मिले…
-
रैगिंग विवाद सुलझाने पहुंचे, कैफे में तान दी पिस्टल! बीच-बचाव करने वाले कॉन्स्टेबल को भी धमकी
भोपाल इंद्रपुरी स्थित टी स्क्वायर कैफे में टीआईटी कॉलेज के सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने जूनियर को चाकू और पिस्टल दिखाकर धमकाया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक पर भी पिस्टल तान दी और दोनों आरोपित मौके से भाग निकले। पिपलानी पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी…
-
दक्षिण एशिया में अपनी तरह का यह पहला प्रयास शाजापुर जिले में हो रहा है साकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीकॉप्टर से रंथभंवर में कृष्णमृग और नीलगाय रेस्क्यू अभियान के द्वितीय चरण का किया अवलोकन दक्षिण एशिया में अपनी तरह का यह पहला प्रयास शाजापुर जिले में हो रहा है साकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश सरकार किसान कल्याण और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रोजेक्ट एन्टीलोप ट्रांसलोकेशन अन्तर्गत 2000 कृष्णमृगों के स्थानांतरण करने का लक्ष्य : 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान…
-
MP में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, भोपाल-इंदौर कॉरिडोर के लिए ₹1 लाख करोड़ की योजना
इंदौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में भोपाल और इंदौर के बीच एक लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक रोडमैप की घोषणा की। इस रोडमैप के तहत मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की योजना है। साथ ही सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क रजिस्ट्री, धार्मिक पर्यटन के विकास और विदेशी होटल ब्रांडों को आकर्षित करने जैसे कई…
-
दिव्यांगों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी, जिला पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाने के मंत्री कुशवाहा के निर्देश
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा सात जिलों में नये वरिष्ठजन आश्रम और तीन जिलों में नशा मुक्ति केन्द्र स्थापित होंगे भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्री श्री कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों (डीडीआरसी) को मजबूत बनाने और उनका निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने…
-
कूनो में चीते को गोली लगी या हुआ शिकार? केंद्र ने दिए जांच के आदेश, आरोपियों की तलाश में जुटी टीम
भोपाल मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 19 महीने के एक नर चीते (KNG22) की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस घटना की मौके पर जाकर जांच करने के लिए एक उच्च-स्तरीय टीम भेजी है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। केंद्रीय कमेटी में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो…
-
सिंहस्थ 2028 से पहले बड़ी तैयारी, इंदौर-उज्जैन डबलडेकर फ्लाईओवर से रोज गुजर सकेंगे 4 लाख वाहन
इंदौर इंदौर में बने डबलडेकर से सिंहस्थ में रोजाना लाखों वाहन गुजरेंगे। सिंहस्थ के समय इंदौर से उज्जैन और उज्जैन से इंदौर आने वाले वाहनों की संख्या करीब 4 लाख हो सकती है। ऐसे में इस ब्रिज से इंदौर से उज्जैन की दूरी सिर्फ 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। डबलडेकर बनने से वाहनों की आवाजाही सरपट हो गई है। जल्द ही दूसरी भुजा पर भी ट्रैफिक होगा, जिससे इंदौर…
-
भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 700 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर पकड़ा; पता लगाया जा रहा कहां होनी थी सप्लाई
भोपाल त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने राजधानी में अहम कार्रवाई की है। देर रात भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर से करीब सात क्विंटल (700 किलोग्राम से अधिक) संदिग्ध एनालॉग पनीर की खेप जब्त की गई। यह माल ट्रेन से मुरैना जिले से लाया जा रहा था। अधिकारियों ने माल उतारते ही इसे अपने कब्जे में ले लिया। जब्त पनीर की अनुमानित कीमत…
-
MP Rajya Sabha By-Election: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर जताया भरोसा, मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उतारा
भोपाल भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। हरदीप सिंह पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के सदस्य हैं। अभी इनके पास पेट्रोलियम और नेचुरल गैस का मंत्रालय है। अक्टूबर में BJP नेता एल मुरुगन के सीट खाली करने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। एल मुरुगन के राज्यसभा और…
-
महाकौशल प्रांत में संघ का संगठनात्मक पुनर्गठन, जिलों की नई संरचना तैयार; कटनी को मिलेगी नई जिम्मेदारी
सतना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संगठनात्मक पुनर्रचना में विंध्य क्षेत्र के जिलों का नया प्रशासनिक संगठनात्मक समीकरण बनने जा रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था में सतना और मैहर को मिलाकर सतना विभाग बनाया जाएगा, जिसे रीवा संभाग में शामिल किया जाएगा। वहीं, पन्ना को सतना विभाग से अलग कर छतरपुर विभाग में जोड़ा जाएगा। दूसरी और कटनी को नया विभाग बनाने की तैयारी है। जिसमें कटनी और दमोह जिले शामिल होंगे।…
-
मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान से बदलेगा मौसम, भोपाल-जबलपुर-रीवा में बूंदाबांदी; करवा चौथ पर बारिश के आसार
भोपाल मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। बुधवार को 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाने और हल्की…
-
IAS नेहा मीणा की तीसरी पोस्टिंग बनी कलेक्टर की जिम्मेदारी, ऑफिस से ज्यादा फील्ड में रहती हैं एक्टिव
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन से एक महत्वपूर्ण ट्रांसफर सूची जारी हुई है। इसमें अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को जहां अच्छा पद और फील्ड का काम दिया गया है। वहीं, फील्ड में ठीक प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारियों को भोपाल में बुला लिया गया है। इस सूची में अपनी बेबाक, तेज-तर्रार और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली महिला आईएएस अधिकारी नेहा मीणा को…
-
भोपाल में दिवाली पर इमरजेंसी से निपटने की तैयारी, अस्पताल अलर्ट मोड पर; 15 मिनट में मिलेगी डॉक्टरों की मदद
भोपाल भोपाल शहर में दिवाली पर पटाखे जलाते समय जरा-सी चूक गंभीर चोट की वजह बन सकती है। हाथ-पैर झुलसने, आंखों में बारूद जाने या सड़क हादसे में घायल होने पर शुरुआती मिनट बेहद अहम होते हैं। ऐसे में समय पर इलाज मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था तैयार की है। जरूरत पड़ने पर ड्यूटी से बाहर रहने वाले डॉक्टरों को भी 15…
-
Indore Water Crisis: कम बारिश और अल नीनो का असर, इंदौर में बोरिंग पर सख्ती; कलेक्टर ने जारी किए आदेश
इंदौर मध्य प्रदेश में कम बारिश का असर अब तेजी से दिखने लगा है. वर्षों से ग्राउंड वॉटर लेवल की समस्या से जूझ रहे इंदौर के हालात बिगड़ने लगे हैं. इंदौर में सामान्य से बहुत कम बारिश के कारण पूरे जिले में अभी से सूखे जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं. स्थिति को भांपते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र समेत पूरे जिले को जल संकटग्रस्त…
-
भोपाल बस टर्मिनल में आग के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, डीजल टैंक का ढक्कन गायब; प्रशासन ने शुरू किए बदलाव
भोपाल आगजनी की घटनाओं के बाद अब प्रशासन ने बस टर्मिनस की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू की है। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) में आग से बचाव के लिए फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे और बिजली की वायरिंग की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही परिसर में लंबे समय से खड़ी गैर संचालित बसों को हटाने और उनके संचालकों से किराया वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।…
-
मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की पहल तेज, सीएम मोहन यादव ने दक्षिण अफ्रीकी टीम से समझी रेस्क्यू प्रक्रिया
बोमा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह करीब 8 बजे जिले के ग्राम कुलमनखेड़ी स्थित बोमा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों की टीम द्वारा बोमा पद्धति से किए जा रहे कृष्णमृग (ब्लैकबक) और नीलगायों के रेस्क्यू एवं स्थानांतरण अभियान का निरीक्षण किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम से समझी रेस्क्यू की प्रक्रिया मुख्यमंत्री ने बोमा स्थल पर वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और निर्धारित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था…