मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
-
हरदीप पुरी के नामांकन को CM मोहन यादव ने बताया दिवाली का तोहफा, बोले- प्रदेश के लिए खुशी की बात
भोपाल केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा का नामांकन भर दिया है. हांलाकि इस दौरान उन्होंने पूरे समय मीडिया से दूरी बनाए रखी. ईटीवी भारत ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद वे अपनी बात कहेंगे. नामांकन से पहले वे भोपाल में करुणाधाम आश्रम पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने भोपाल में गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका.…
-
CM डॉ. मोहन यादव ने सरदार पटेल की जयंती पर किया नमन, मंत्रालय में प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन मंत्रालय स्थित प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नमन किया तथा सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का…
-
लोकभवन में सरदार पटेल को किया नमन, राज्यपाल पटेल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
राज्यपाल पटेल ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की लोकभवन में मनाई गई जयंती भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में शनिवार को आयोजित किया गया था। …
-
भोपाल के शाहपुरा तालाब पर NGT की नजर, रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सरकार को मिली नई समयसीमा
भोपाल शाहपुरा तालाब के स्टाप डैम को तोड़कर पानी बहाए जाने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में शुक्रवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने मामले से जुड़े सभी पक्षों को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन सप्ताह की मोहलत दी है। अब अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। यह सुनवाई कोर्ट द्वारा लिए गए स्वतः संज्ञान और…
-
मध्य प्रदेश में ADPO भर्ती नियमों पर हाईकोर्ट की रोक, प्रमोशन के लिए आरक्षित 10% कोटा निरस्त
ग्वालियर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) के पदों पर विभागीय कर्मचारियों को मिलने वाला 10 प्रतिशत पदोन्नति कोटा असंवैधानिक घोषित कर दिया है। फैसले के बाद एडीपीओ के पदों पर आगे कोई नहीं होगी पदोन्नति कोर्ट ने वर्ष 2002 में किए गए नियम संशोधन को संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 21 का उल्लंघन मानते हुए निरस्त कर दिया। स्पष्ट किया…
-
ट्विशा केस में गवाहों की सुरक्षा पर CBI ने जताई चिंता, भोपाल में धमकी मिलने का खतरा
भोपाल मॉडल ट्विशा शर्मा मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर मुकदमे की सुनवाई भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने का समर्थन किया है। 29 अक्टूबर को दाखिल हलफनामे में एजेंसी ने कहा कि, आरोपी गिरिबाला सिंह भोपाल की जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुकी हैं, जबकि उनके बेटे समर्थ सिंह भोपाल में वकालत करते हैं। ऐसे में दोनों की स्थानीय स्तर…
-
मध्य प्रदेश में सस्ती होगी बिजली! सरचार्ज घटने से 500 यूनिट खपत पर उपभोक्ताओं को ₹90 का फायदा
भोपाल महंगे बिजली बिलों से परेशान प्रदेश के उपभोक्ताओं को इस महीने थोड़ी राहत मिलने जा रही है। मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली बिल में लगने वाले फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) में कटौती की है। इसे 5.063 प्रतिशत से घटाकर 2.34 प्रतिशत कर दिया गया है। इस तरह सरचार्ज में 2.723 प्रतिशत की कमी की गई है। इसका लाभ 23 अक्टूबर 2026 से जारी होने वाले…
-
भोपाल का पूरा खजाना पाकिस्तान भेजा, फिर भी नहीं डिगे सरदार पटेल; ऐसे हुआ रियासत का विलय
भोपाल लौह पुरुष, भारत रत्न "सरदार" वल्लभ भाई पटेल की आज जयंती है। इस मौके पर आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में उन्हें याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सरदार पटेल की राष्ट्र के प्रति सेवाओं को रेखांकित किया है। 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस भी मनाया जा रहा…
-
महाकाल की भक्ति में डूबीं तमन्ना भाटिया, सुबह-सुबह मां के साथ पहुंचीं उज्जैन
उज्जैन बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए. तमन्ना ने अपनी मां और परिवार के साथ सुबह होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. इस दौरान अभिनेत्री पारंपरिक साड़ी पहने नजर आईं. दरअसल, तमन्ना भाटिया इंदौर में अपने ज्वैलरी स्टोर के प्रमोशन के लिए आई थीं. इंदौर में…
-
केंद्रीय मंत्री के नामांकन में जुटेंगे BJP के दिग्गज, मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल
भोपाल भोपाल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को उन्हें मध्य प्रदेश से प्रत्याशी घोषित किया था। पुरी शुक्रवार देर रात भोपाल पहुंच गए। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वे विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री डॉ. एल.…
-
कूनो में 19 महीने के चीते की मौत पर बड़ा एक्शन, 6 वनकर्मी निलंबित; जांच के लिए STF बनाई गई
श्योपुर मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क की सीमा से निकले 19 माह के चीते केएनजी-22 की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मुरैना और श्योपुर वन मंडल के 6 कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी है. साथ ही 8 संदिग्धों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है. पहाड़गढ़ (मुरैना) के नितनवास क्षेत्र में घायल मिले चीते के शरीर से बंदूक के पांच छर्रे निकले थे. इमरजेंसी…
-
कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को …..
कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को ….. ग्वालियर कायस्थ महा पंचायत की सार्वजनिक रूप से होने वाली सामूहिक चित्रगुप्त पूजा माह के पहले रविवार कल 1नबंवर को की जाएगी.. कायस्थ महा पंचायत ग्रेटर ग्वालियर के प्रचार -प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि, कल एक नवम्बर को माह का पहला रविवार है जिसके चलते सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा आयोजित की जाएगी.. आदर्श पुरम स्थित नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर…
-
कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक
कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सगर की तल्ख तेवर के चलते कार्यालय में मुख्यमंत्री छवि बिगाड़ने वाले कई कर्मचारी पर्दे के पीछे खेल रहे खेल ग्वालियर जिला मुख्यालय पर पदस्थ रहे कई कर्मचारियों को अपनी मर्जी से काम न होने की स्थिति के चलते अपने ही विभाग प्रमुख को हटाने या दबाने का कुचक्र चलाया…
-
पश्चिमी बायपास प्रोजेक्ट में खर्च होगा 328 करोड़ लीटर पानी, सूख सकते हैं कुएं और बोरिंग
भोपाल एमपी के भोपाल शहर में 11 मील के बाद रतनपुर सड़क से फंदा बायपास तक 36.611 किमी के पश्चिमी बायपास निर्माण की वजह से आसपास के गांवों में जलसंकट की स्थिति बन सकती है। प्रोजेक्ट के लिए रोजाना 4500 किलोलीटर पानी की जरूरत बताई जा रही है। ऐसे में दो वर्षों में प्रोजेक्ट के लिए 328 करोड़ लीटर पानी खर्च होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोजेक्ट के लिए पानी की…
-
सीएम मोहन यादव स्थापना दिवस पर करेंगे मेधावी छात्रों को सम्मानित, मिलेगा ₹1 लाख का पुरस्कार
मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव स्थापना दिवस पर करेंगे भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं को पुरस्कृत भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं की घोषणा — 1-1 लाख रूपये का मिलेगा पुरस्कार जिलावार विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के विजेताओं की घोषणा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में लाल परेड मैदान पर भगवान श्री कृष्ण मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के तहत भोपाल के…
-
त्योहारी सीजन में ट्रेन टिकटों का संकट, दिल्ली और भोपाल रूट पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ग्वालियर दीपावली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों के सामने ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बड़ी चुनौती बन गई है। मुंबई और बेंगलुरु जैसे दूरस्थ शहरों से ग्वालियर आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और नो-रूम की स्थिति है। दिल्ली और भोपाल जैसे नजदीकी शहरों से आने वाले यात्रियों को भी छह और सात नवंबर को कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल…
-
ग्वालियर को मिली PMAY-2 की मंजूरी, 1675 परिवारों को मिलेगा नए आवास का लाभ
ग्वालियर प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में देशभर में सबसे सफल ग्वालियर नगर निगम को दूसरे चरण के अंतर्गत आवास तैयार करने के लिए देरी से अनुमोदन मिल पाया है। भोपाल-इंदौर के लिए राज्य शासन ने जनवरी में अनुमोदन दिया था, लेकिन ग्वालियर को सितंबर में जाकर अनुमोदन मिल पाया है। 1675 बनेंगे आवास, टीएंडसीपी से मांगी अनुमति यही कारण है कि इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत इंदौर…
-
मक्का और सोया किसानों को राहत, अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी मंडियों में खरीदी
मक्का, सोया किसानों के हित में अवकाश में भी खुलेंगी मंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आदेश जारी भोपाल राज्य सरकार सोयाबीन और मक्का उत्पादन किसानों के लिए हितों की संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सोया और मक्का उत्पादन किसानों की सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में भी खरीदी के लिए मंडियाँ खुली रखने का निर्णय लिया गया है। किसानों को…
-
मध्य प्रदेश में PNG कनेक्शन का विस्तार, 55 जिलों में बिछ रहा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
मध्यप्रदेश के 55 जिलों में तेजी से बिछ रहा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क अब तक 3.88 लाख पीएनजी कनेक्शन स्थापित सुरक्षित, सुगम और किफायती रसोई ईंधन के रूप में पीएनजी को अपनाएं नागरिक : खाद्य मंत्री राजपूत पाइपलाइन उपलब्ध होने पर 90 दिनों के भीतर पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य; दोहरे कनेक्शन रखने पर एलपीजी तत्काल सरेंडर करने के निर्देश भोपाल मध्यप्रदेश सरकार नागरिकों को सुरक्षित, पर्यावरण हितैषी और किफायती रसोई…
-
MP में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बदलाव, 22 कलेक्टर और 12 SP का तबादला
भोपाल मोहन सरकार ने पिछले 120 दिनों में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। इस दौरान 22 जिलों के कलेक्टर और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए।नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के 23 जुलाई को कार्यभार संभालने के बाद 22 जिलों में कलेक्टरों की पोस्टिंग बदली गई। इन फेरबदलों के पीछे जहरीली शराब से हुई मौतें, किसान आंदोलन, मुआवजे को लेकर विरोध और प्रशासनिक स्तर पर…