मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
-
विभिन्नता की समृद्ध विरासत भारत की वैश्विक पहचान : राज्यपाल पटेल
लोकभवन में आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पुदुचेरी एवं अंडमान-निकोबार का स्थापना दिवस मना भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता हमारी सबसे बड़ी पहचान है। विभिन्न राज्यों की समृद्ध विरासत भारत को वैश्विक विशिष्टता प्रदान करती है। अनेक भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों के बावजूद हमारी राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की…
-
स्वदेशी का व्यवहार, आत्मनिर्भरता का मार्ग : राज्यपाल पटेल
राज्यपाल स्वदेशी मेला समापन समारोह में हुए शामिल भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्वदेशी के विचार को व्यवहार में उतारना ही आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्धि का मार्ग है। इसकी सफलता के लिए हमें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति स्वदेशी उत्पादों से करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी उत्पादों की सूची तैयार की गई है। जरूरी है कि हम अपनी आवश्यकताओं…
-
35 साल तक बिना अटेंडेंस रिकॉर्ड के मिलता रहा वेतन, B.U. में 275 करोड़ का मामला
भोपाल. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति के रिकॉर्ड को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। विश्वविद्यालय ने वर्ष 1988 से 2023 के बीच करीब 35 वर्षों तक शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों की उपस्थिति का आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं रखा। इस अवधि में वेतन के रूप में करीब 275 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है। अब सवाल…
-
वाहनों की सघन जांच में जुटी आबकारी और पुलिस टीम
पन्ना पन्ना कलेक्टर हर्ष सिंह और नवागत पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के मार्गदर्शन में आबकारी और पुलिस के द्वारा पहाड़ीखेड़ा में नागोद कालिंजर राजमार्ग पर रात्रि में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । गौरतलब है कि देवास जिले में अवैध शराब परिवहन के दौरान एक ट्रक द्वारा टीआई दिलीप पुरी दुर्घटना घटित की गई, जिसमें श्री पुरी अपने कर्तव्य पर शहीद हो…
-
‘आरक्षण सामाजिक न्याय का विषय’, दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान
इंदौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के अंतिम दिन बुधवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पत्रकारों से चर्चा की। इन्होंने प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि आरक्षण पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसका उपयोग समाजहित में किया जाना चाहिए और जिन लोगों को इसकी आवश्यकता है, उन्हें आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। मतदाता सूची के समय-समय पर पुनरीक्षण को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा…
-
मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का असर है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं, बूंदाबांदी और आंधी की स्थिति भी रही। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, बुधवार से तूफान का असर कम होगा। अगले 24 घंटे के दौरान 5 जिले- सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में ही आंधी-बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्से…
-
मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, 3,062 पदों पर होगी आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
भोपाल. प्रदेश में पांच साल बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। इसके लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक इच्छुक महिलाएं एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदिका का संबंधित ग्राम का निवासी और विवाहित होना जरूरी है। आयु 21 से 45 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। ग्रामवार निर्धारित रिक्तियों के अनुसार चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया कलेक्टर की…
-
हरदा में वन्यजीव शिकार का मामला, खेत में मिला काले हिरण का शव
हरदा मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया वन परिक्षेत्र में बंदूक से गोली मारकर काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। सोमवार रात खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। टॉर्च लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां खून से लथपथ मादा हिरण मृत मिली। किसानों को देख शिकारी भाग निकले। मंगलवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी की मौजूदगी में हिरण का पोस्टमार्टम कराया…
-
भोपाल के 27 जोनों में बिजली व्यवस्था पर नजर रखेंगी 225 टीमें, शाम 4 बजे से तैनाती
भोपाल दीपावली पर शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली कंपनी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भोपाल के 27 जोनों में 225 से अधिक विशेष टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में कम से कम दो कर्मचारी शामिल होंगे, जो शाम चार बजे से ड्यूटी संभालेंगे। इसके अलावा हर जोन में पहले से कार्यरत टीम भी बिजली व्यवस्था की निगरानी करेगी। आपात स्थिति से निपटने के…
-
संपत्ति विवाद में नया मोड़, पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा राणा के बयान आज
ग्वालियर सिंधिया राजपरिवार की करीब 41 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार को सुनवाई होगी। पिछले गुरूवार को यह सुनवाई नियत थी लेकिन जिला कोर्ट में तिथि आगे बढ़ गई। फिलहाल यह पूरा मामला समझौते पर हस्ताक्षर की वैधता पर केंद्रित है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय में सुनवाई चल रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की दिवंगत बड़ी बुआ पद्मावती राजे की…
-
ट्रांसफर के 4 दिन बाद IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, MP में चर्चा तेज
भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है. सागर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) रहे आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए राज्य सरकार को अपना त्यागपत्र सौंपा है. खास बात यह है कि सागर से तबादला होने के महज चार दिन बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया. बांदा में जहरीली शराब…
-
MP में शुरू हुए UIDAI के सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
प्रदेश में यूआईडीएआई के सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र हुए क्रियाशील आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधाओं की पहुंच होगी आसान सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी सेवाएं, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा भोपाल मध्यप्रदेश में आधार सेवाओं के विस्तार और नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा प्रदेश में स्थापित किए…
-
डॉ. मोहन भागवत सहित 400 पदाधिकारी इंदौर में जुटे, संघ के विस्तार पर चर्चा
इंदौर इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का बुधवार को समापन होगा। डेली कॉलेज के संत श्री रविदास जी महाराज सभागार में 2 नवंबर से चल रही इस बैठक में संघ के शीर्ष नेतृत्व सहित देशभर से करीब 400 प्रांत संघचालक शामिल होंगे। . सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में हुई इस बैठक में संघ के…
-
भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, बाजारों से कचरा नहीं उठा रहे सफाईकर्मी
भोपाल दीपावली की तैयारियों के बीच राजधानी भोपाल में सफाई व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। वेतन बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बुधवार को काम बंद कर दिया। हड़ताल का असर अब शहर की सड़कों और बाजारों में दिखाई देने लगा है। न्यू मार्केट समेत कई इलाकों में कचरा नहीं उठने से जगह-जगह गंदगी फैलने लगी है। त्योहार से ठीक पहले…
-
भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, कुछ स्कूलों में छुट्टी
भोपाल भाजपा बुधवार को भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाल रही है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। टीटी नगर स्थित अटल पथ पर सभा के साथ पदयात्रा शुरू होगी, जो रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। भाजपा ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में 40 से 50…
-
अवैध शराब पर सख्ती की तैयारी, सीएम डॉ. यादव ने जताई प्राथमिकता
अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवास में हुए हादसे के प्रति संवेदनशील है राज्य सरकार खतरनाक कार्बाइड गन और प्रतिबंधित पटाखों से बचाएं बच्चों को मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति चाक-चौबंद रखने के दिए गए निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चाक-चौबंद रहना चाहिए। अपराधियों…
-
त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर तक साप्ताहिक ट्रेन
रतलाम दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल मंडल से गुजरने वाली बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और उनका सफर आसान होगा। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन 05092 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार दोपहर 1:45 बजे रवाना…
-
CM डॉ. यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर वृंदावन ग्रामों में पशुपालन पर केन्द्रित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी आगामी कैबिनेट 18 नवंबर को मंदसौर के गांधीसागर में होगी : उद्योग और ऊर्जा पर रहेगा फोकस मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद की बैठक से…
-
प्रदेश में मंदिरों की भूमि से होगी कमाई, उज्जैन में बनेगी रिसर्च लाइब्रेरी
भोपाल मध्य प्रदेश में मंदिरों से जुड़ी जमीनों का उपयोग अब उनकी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। इन जमीनों पर कृषि के साथ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की कार्ययोजना तैयार होगी। बड़े मंदिरों की आय का कुछ हिस्सा आसपास की गोशालाओं और वृंदावन गांवों की व्यवस्था सुधारने पर भी खर्च किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की कार्यसमिति…
-
बाणगंगा क्लस्टर से हटेंगे झुग्गीवासी, कर्मचारियों के लिए बनेगी आवासीय योजना
भोपाल भोपाल के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वीआईपी इलाकों के आसपास दशकों से बसी झुग्गी बस्तियों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने पुनर्वास मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत पहले पक्के मकान बनाए जाएंगे, फिर झुग्गीवासियों को शिफ्ट किया जाएगा। झुग्गी विस्थापन की योजना को लेकर संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाने…