मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

  • यात्रियों से ज्यादा किराया वसूला तो खैर नहीं! मध्यप्रदेश में बस संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    भोपाल  यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त कार्यालय ने संबंधित बसों के परमिट रद करने की अनुशंसा करने के लिए कहा है। मंगलवार को सभी जिला परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि ऑल इंडिया परमिट की बसों में अधिक किराया लेने की शिकायतों की पुष्टि करें और बसों को जब्त करें। ऐसी बसों के…

  • किशोर नगर में सनसनीखेज वारदात, चाकूबाजी में पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

    खंडवा  शहर के किशोर नगर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी पूजा बाकोरे की मौत हो गई, जबकि पति अजय बाकोरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में चाकू से वार किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी…

  • रोहित सिंह, खुशी लहरिया एवं सुश्री सान्या डोंगरे का किया सम्मान, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

    भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक विजेता ग्वालियर के श्री रोहित सिंह एवं विश्व स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त करने वाली उनकी बहन सुश्री खुशी लहरिया का गुरुवार को चार इमली स्थित अपने कार्यालय में सम्मान किया। मंत्री श्री कुशवाह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। मंत्री श्री कुशवाह…

  • बाणसागर बांध को बार-बार तैरकर पार कर रहा रेडियो कॉलर-4 हाथी

    सुरक्षित रेस्क्यू के लिए वन विभाग का संयुक्त अभियान शुरू बांधवगढ़ से मैहर तक बदलता रहा विचरण क्षेत्र, 8 से 10 घंटे तक सोन नदी में की तैराकी चार प्रशिक्षित हाथियों और 100 से अधिक वनकर्मियों की टीम संभाल रही मोर्चा ग्रामीणों की सुरक्षा और हाथी का सुरक्षित रेस्क्यू वन विभाग की प्राथमिकता तीन वन्यजीव चिकित्सक भी अभियान में शामिल भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का रेडियो कॉलर युक्त जंगली हाथी…

  • पश्चिम मप्र में रूफ टॉप सोलर उत्पादन अब एक लाख से ज्यादा स्थानों पर

    ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोलर अपनाने पर उपभोक्ताओं को दी बधाई भोपाल स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी ऊर्जा उत्पादन करने में पश्चिम मप्र यानि मालवा निमाड़ अंचल ने जोरदार उत्साह दिखाते हुए एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। पश्चिम मप्र में एक लाख से ज्यादा परिसरों में उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए सोलर प्लांट से स्वच्छ उर्जा उत्पादन कर पर्यावरण हित को लेकर सहयोग करने, बिजली बिल में बचत का…

  • इंदौर में फिर बम से उड़ाने की धमकी, महापौर सचिवालय को मिला धमकी भरा संदेश; पुलिस अलर्ट

     इंदौर सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को शहर में होने वाले लाइव कांसर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ई-मेल के जरिए मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी महापौर कार्यालय और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। धमकी भरा मेल मिलने की सूचना महापौर ने तुरंत पुलिस…

  • डीजी जेल वरुण कपूर की अभिनव पहल, भाईदूज पर प्रदेश की जेलों में भाई-बहनों का हुआ भावुक मिलन

    लगभग 6 हजार बंदियों से मिले 20 हजार परिजन जेल प्रशासन ने खुली मुलाकात के किए विशेष इंतजाम भोपाल भाईदूज के पावन पर्व पर प्रदेश की जेलों में भाई-बहन के प्रेम, आत्मीयता और स्नेह के भावुक दृश्य देखने को मिले। जेल महानिदेशक श्री वरुण कपूर के प्रयासों से प्रदेश की जेलों में बंदियों को अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष खुली मुलाकात की…

  • निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन भोपाल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आज 12 नवंबर को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप फोटो निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। प्रारूप मतदाता सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट ceoelection.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है। इस संबंध में राज्य एवं जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों…

  • होंगी विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और अन्य गतिविधियाँ

    भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री कुँवर विजय शाह ने भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव सप्ताह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को मंत्रालय से समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य आयुक्त श्री तरुण राठी भी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत…

  • मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 20 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

    ग्रामीण परिवारों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार भोपाल प्रदेश में ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी भूमि पर स्थित मकानों एवं भूखंडों के स्वामित्व संबंधी अभिलेख तैयार कर पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों का पंजीयन किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 20 लाख 5 हजार…

  • गार्ड तैनात, सेंसर अलार्म बजता रहा; कटनी के शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी

       कटनी  कटनी में चोरों ने एक ज्वैलरी शोरूम को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां इलाके में स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड शोरूम से करीब 10 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है।  चोर शोरूम के पीछे की दीवार में छेद कर अंदर दाखिल हुए. इसके बाद उन्होंने सबसे पहले…

  • (no title)

    भोपाल हर बच्चे को अपनी गलतियों से सीखने, स्वयं को बदलने और सम्मानजनक भविष्य बनाने का अवसर मिलना चाहिए। इसी संवेदनशील सोच को साकार करते हुए खंडवा जिले में बाल न्याय एवं पुनर्वास की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। यहाँ बाल संप्रेक्षण गृह को ‘टेम्पल ऑफ हीलिंग’ के रूप में विकसित किया जाएगा। यह ऐसा केंद्र होगा, जहाँ विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों को केवल…

  • एक ही कार्ड से देश भर के मेट्रो नेटवर्क पर यात्रा होगी संभव, टिकट काउंटरों की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

    भोपाल मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदेश की राजधानी भोपाल और औद्योगिक नगरी इंदौर के मेट्रो यात्रियों को विश्वस्तरीय, आधुनिक और सुगम परिवहन अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। गुरूवार से से दोनों शहरों (भोपाल एवं इंदौर) में 'नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' सुविधा का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। इस डिजिटल एवं स्मार्ट टिकटिंग व्यवस्था से यात्रियों को बार-बार टिकट नहीं खरीदना रहेगा…

  • लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त कल होगी जारी, 1.24 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे ₹1,831 करोड़

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 नवंबर को 1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि करेंगे अंतरित शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का होगा अंतरण मुख्यमंत्री 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन शिवपुरी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1…

  • सरकार और उद्योग समूहों के साथ काम करने से क्षमताएं कई गुना बढ़ती हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्यप्रदेश ने औद्योगिक विकास में अपनी नई पहचान बनाई है  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण इकाई का वर्चुअली किया शुभारंभ सरकार और उद्योग समूहों के साथ काम करने से क्षमताएं कई गुना बढ़ती हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता से जुड़ा यह उद्योग हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनेगा भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित हुई इकाई भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

  • उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल

    भोपाल उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जिला चिकित्सालय भिण्ड को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें और मरीजों को रेफर करने की स्थिति निर्मित नहीं हो। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल परिसर में नवनिर्मित 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई तथा 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर इकाई का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि पुराने भवन के…

  • कुलैथ में लगेगा विशाल पशु मेला, सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

      कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी व घुड़दौड़ जैसे पारंपरिक खेल भी होंगे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुक्रवार 13 नवम्बर को विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर जिले में कृषि, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं के तहत विभिन्न हितग्राहियों को  हितलाभ भी वितरित करेंगे। किसान कल्याण वर्ष में आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में उत्कृष्ट पशुपालन एवं…

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर नक्सल मुक्त बालाघाट में शुरू हुआ विकास का नया अध्याय

    भय बीते समय की बात, नक्सल प्रभावित रहे गांवों में अब आकार ले रहीं विश्वास और विकास की नई संभावनाएं 100 गांवों के कायाकल्प के लिए तैयार की गई 330 करोड़ रुपये की कार्य योजना शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश एवं मार्गदर्शन में नक्सलवाद से मुक्त हुए बालाघाट जिले के प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखने…

  • चित्रकारों का तीर्थ बन गया म.प्र. का पाटनगढ़: अवनीश सोमकुवर

    भोपाल पाटनगढ़ अब चित्रकारों का तीर्थ बन गया है। पाटनगढ़ पूर्वी मध्यप्रदेश के जनजातीय जिले डिंडोरी के करंजिया विकासखंड का छोटा सा गाँव है। पाटनगढ़ अब वैश्विक नक्शे पर ध्रुव तारे की तरह चमक रहा है। यह अत्यंत प्रतिभावान और अपने जीवनकाल में ही प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचे गोंड चित्रकार जनगढ़ सिंह श्याम का गाँव है। वे जल्दी ही विदा हो गये लेकिन अपने समाज की विरासत गोंड चित्रकला…

  • सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

    भोपाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री…

Back to top button