मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश में सर्दी का बड़ा अलर्ट, नए सिस्टम के एक्टिव होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    भोपाल  जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी और बारिश ने मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं और आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. एमपी के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है और अगले 5 दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत…

  • मध्य प्रदेश में बढ़ा वोटरों का आंकड़ा, SIR के बाद 8.19 लाख नए मतदाता जुड़े

     भोपाल मध्य प्रदेश में 'विशेष सारांश पुनरीक्षण' (SSR) 2027 के तहत जारी मतदाता सूची में कई नाम जोड़े गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि वोटर लिस्ट के मसौदे में 8.19 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। इसके साथ ही अगले विधानसभा चुनावों से दो साल पहले राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर लगभग 5.48 करोड़ हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में जारी अंतिम…

  • सोशल मीडिया पर साध्वी हर्षा रिछारिया को किया जा रहा परेशान, साइबर पुलिस से लगाई गुहार

    भोपाल  प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने इंटरनेट मीडिया पर अपने खिलाफ की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियों और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने को लेकर शुक्रवार को भोपाल स्थित राज्य साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से उनकी फर्जी तस्वीरें और वीडियो तैयार कर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही है।…

  • भोपाल में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 8.26 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

     भोपाल  नशे की खेप लेकर शहर पहुंच रहे तस्करों पर कार्रवाई करते हुए गौतम नगर थाना पुलिस ने एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से कुल 8.26 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। तलाशी में 4.165 किलो गांजा मिला पुलिस के अनुसार…

  • MP के ग्वालियर में फटा ऑक्सीजन टैंकर, धमाके से दहला इंडस्ट्रियल एरिया

     ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक फैक्ट्री परिसर में खड़ा ऑक्सीजन टैंकर फट गया। टैंकर के फटने से वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बारे में पुलिस ने शनिवार को कहा कि इस विस्फोट की वजह से आस-पास काफी नुकसान हुआ है। वहां पास के कई घरों और औद्योगिक इकाइयों की दीवारें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। पिंटो पार्क में हुआ धमाका एक अधिकारी ने…

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- सेवा कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहना चाहिए

    सेवा कार्यों का सिलसिला थमना नहीं चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्रसेवी स्व. शालिगराम तोमर की पुण्यतिथि 26 नवम्बर से उज्जैन संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा संकल्प का चलेगा सघन अभियान 104 शिविर लगाकर 26 हजार नागरिकों की गई जांच, 850 गंभीर रोगियों का हुआ उपचार पूर्णिमासेवा संगठन के सदस्यों का उद्घोष – "दिल से कहें, अपने मोहन जी हैं ना" भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है…

  • MP में कांपी धरती! खरगोन में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता

    खरगोन  शनिवार सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर लोग काफी देर तक खुले मैदान और सुरक्षित स्थानों पर खड़े रहे। राष्ट्रीय…

  • जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियां तेज, मध्यप्रदेश में 7 दिन होंगे विशेष आयोजन; पीएम मोदी का भी संबोधन

    भोपाल  बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगी। इसके बाद धार के डही, आलीराजपुर के जोबट, खंडवा और शहडोल के ब्यौहारी में भी कार्यक्रम होंगे। 15 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। राज्य स्तरीय…

  • मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अफसरों पर शिकंजा, लोकायुक्त जब्त करेगा 12.14 करोड़ की संपत्ति

     इंदौर  भ्रष्टाचार कर करोड़ों की चल अचल संपत्ति जुटाने के मामलों में लोकायुक्त की कार्रवाई का दायरा बढ़ा रहा है। लोकायुक्त पुलिस साता प्रकरणों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कुल 12 करोड़ 14 लाख 72 हजार 343 रुपये की संपत्ति राजसात करने के लिए न्यायालया पहुंचा है। खास बात यह है कि इना मामलों में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पंचायत सचिव लिपिक, टाइमकीपर और जिला पंजीयक स्तर…

  • रेलवे का स्वच्छता नियम तोड़ना पड़ा भारी, मूंगफली के छिलके फेंकने पर 6 यात्रियों पर कार्रवाई

    मुरैना  ट्रेन के स्लीपर कोच में छह यात्रियों को 60 रुपए की मूंगफली खाना 2,400 रुपए में पड़ा। मूंगफली खाने के बाद कोच में छिलके फेंककर गंदगी फैलाना उन्हें महंगा पड़ गया। रेलवे की चेकिंग टीम ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर प्रत्येक यात्री पर 400 रुपए का जुर्माना लगाया। रेलवे ने 1 लाख 52 हजार 750 रुपए का राजस्व वसूला  मुरैना रेलवे स्टेशन पर 10 ट्रेनों में चलाए…

  • मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने की तैयारी, 5 दिन के दौरे पर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे CM मोहन यादव

    भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 नवंबर से शुरू होने वाली पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। वे 23 नवंबर की रात को भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे। यादव की यह विदेश यात्रा भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से संबंधित है। इन देशों की अपनी यात्रा के दौरान, यादव निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।…

  • MP Destination Cabinet: गांधीसागर में जुटेगी मोहन यादव कैबिनेट, हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट बनेगा बड़ा आकर्षण

    भोपाल  एमपी कैबिनेट की मीटिंग अलग-अलग जगहों पर होती रही है। इस बार 18 नवंबर को गांधी सागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। डेस्टिनेशन कैबिनेट के दौरान 11500 करोड़ रुपए का हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह प्रदेश में अपने तरह का पहला प्रोजेक्ट है। इससे बिजली की दरें भी कम होगी। 11500 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट की लागत ‘गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना’ को ग्रीनको ग्रुप तैयार कर रहा…

  • MP में रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान! CM 21 नवंबर को लॉन्च करेंगे एनीव्हेयर रजिस्ट्री सुविधा

    भोपाल मध्यप्रदेश में अब संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए उस शहर में जाना जरूरी नहीं होगा, जहां संपत्ति स्थित है। खरीदार और विक्रेता यदि एक ही शहर में रहते हैं तो वे दूसरे शहर की संपत्ति की रजिस्ट्री अपने शहर के उप पंजीयन कार्यालय में करा सकेंगे। यही नहीं, दोनों अपनी सुविधा के अनुसार कोई तीसरा शहर चुनकर वहां भी रजिस्ट्री करा पाएंगे।मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने…

  • भोपाल में मकान तोड़ने की कार्रवाई पर ब्रेक, 600 जर्जर भवनों पर अब इस दिन चलेगा बुलडोजर!

     भोपाल  ऐशबाग स्टेडियम के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड के 600 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई ऐन वक्त पर टल गई है। शनिवार 14 नवंबर को प्रस्तावित इस बड़ी कार्रवाई पर बाल दिवस के आयोजनों और पर्याप्त पुलिस बल की कमी के चलते फिलहाल विराम लग गया है। अब प्रशासनिक स्तर पर 19 या 23 नवंबर को बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है, हालांकि नई तारीख…

  • मगरमच्छ का अवशेष समझकर लोग कर रहे पूजा, जांच में सामने आया 65 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा

     रायसेन  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की नर्मदा घाटी फिर प्रागितिहास को लेकर सुर्खियों में है। यहां के देवरी क्षेत्र के पतई गांव में नर्मदा नदी के किनारे मिट्टी में दबी दांतों वाले विशाल जबड़े की संरचना मिली है। जबलपुर स्थित गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के भूविज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख एवं जीवाश्म विशेषज्ञ डॉ. वीके खन्ना ने मौके पर पहुंचकर जीवाश्म की जांच की। उन्होंने दांतों की बनावट के आधार…

  • मध्यप्रदेश में बड़े शहरों में आरंभ हो रहीं 10 हजार से अधिक गौवंश पालने वाली गौशालाएं

    पशुपालन को बढ़ावा देने हर साल उन्नत नस्ल की एक लाख बछिया तैयार कर देंगे किसानों को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिले 175 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री ने सामाजिक पेंशन योजना के 34 लाख हितग्राहियों को अंतरित की 207 करोड़ पेंशन राशि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में किया विशाल पशुपालक सम्मेलन एवं पशु मेले का शुभारंभ कुलैथ के जगन्नाथ…

  • MP Police News: प्रदेश में प्रति 100 वर्ग किमी पर सिर्फ 40 पुलिसकर्मी, राष्ट्रीय औसत 83.81

    भोपाल  पिछले 69 सालों में प्रदेश की जनसंख्या भले ही करीबन 8 करोड़ से ज्यादा हो गई हो, लेकिन प्रदेश में पुलिस बल में सिर्फ 92 हजार 334 पुलिसकर्मियों की ही बढ़ोत्तरी हुई है. यानी हर साल औसतन 1338 पुलिसकर्मी ही बढ़े हैं जबकि बजट में 2 हजार गुना की बढ़ोत्तरी हुई है।  मध्य प्रदेश पुलिस सांख्यिकीय डेटा 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में प्रति 100 वर्ग किलोमीटर…

  • मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

    विगत 12 दिनों में, देशी-विदेशी शराब, बीयर तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कई आरोपी गिरफ्तार भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत 12 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध देशी-विदेशी…

  • डायल-112 जवानों ने ग्रामीणों की मदद से कुएँ में कूदे व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया

    टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता पहुँचाकर लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में डायल-112 के जवानों ने तत्परता, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कुएँ में कूदे एक 35 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया। 12 नवंबर की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम सूरजपुर…

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की निवेश और औद्योगीकरण बढ़ाने की घोषणा पर अमल

    18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्रों की अधिसूचना जारी भोपाल में रातीबड़ और आगरिया छापर नए औद्योगिक क्षेत्र 412 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होंगे 21 औद्योगिक क्षेत्र भोपाल मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश के सभी क्षेत्रों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देनी की  घोषणा के अनुरूप सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने 18 जिलों में नवीन 21 औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित करने की सूचना जारी कर…

Back to top button