मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
-
मुंह के कैंसर से बचाव और बेहतर इलाज के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी
युवा दंत चिकित्सकों से किया संवाद दंत चिकित्सकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिस प्रकार मानव शरीर और हमारे जीवन में दांतों का महत्व है उसी प्रकार समाज में भी दंत चिकित्सकों का विशेष महत्व है। बच्चों की आयु और विकास का क्रम दांतों के आने से ही निर्धारित होता है और दांत ही व्यक्ति की सुंदरता को बढ़ाते…
-
अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1075 पेटी शराब के साथ ट्रक जब्त; कीमत ₹96 लाख
भोपाल अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर निशातपुरा पुलिस ने एक तेज रफ्तार ट्रक का पीछा किया तो चालक ने भागने के दौरान आधार अस्पताल के पास एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद भी वह नहीं रुका। पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा और पीपुल्स मॉल के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी ली तो उसमें 1075 पेटी अंग्रेजी शराब भरी मिली। पुलिस ने करीब…
-
रेत माफिया के हौसले बुलंद, कार्रवाई करने गई घड़ियाल विभाग की टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश
श्योपुर शहर में दिनदहाड़े चंबल नदी के रेत का अवैध परिवहन कर रहे रेत माफिया पर कार्रवाई करने पहुंची राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (घड़ियाल) विभाग की टीम पर माफिया ने हमला कर दिया। आरोपितों ने चलते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रेशर उठाकर ट्रॉली को खाली कर दिया। इस दौरान दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर चंबल अभयारण्य (घड़ियाल) विभाग की टीम की गाड़ी को रोके रखा। कई खतरनाक कट मारकर वो विभाग की गाड़ी…
-
MP में निवेश को नई रफ्तार, 25 निवेशकों को मिले आवंटन पत्र; CM यादव ने बताया नया अर्थ
अब एमपी का मतलब, मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट और मेगा प्रोजेक्ट है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टीएमजेड के 25 निवेशकों को आवंटन पत्र वितरित किए टेलीकॉम क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करेगा ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 450.45 एकड़ से अधिक क्षेत्र में किया टीएमजेड ग्वालियर के दूसरे फेज का शुभारंभ केवल घोषणाएं करने वाला…
-
भोपाल में सजेगा अनूठा ‘खेल गांव’, जहां जीवंत होंगी ग्रामीण परंपराएं और शिल्प कलाएं
हॉकी के रोमांच के साथ दुनिया देखेगी मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति भोपाल में सजेगा अनूठा ‘खेल गांव’, जहां जीवंत होंगी ग्रामीण परंपराएं और शिल्प कलाएं 6 एशियाई देशों की महिला हॉकी खिलाड़ियों और विदेशी मेहमानों को मिलेगा मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के रोमांच के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं और ग्रामीण जीवन की अनूठी…
-
ग्वालियर में बाल विवाह पर प्रशासन की नजर, 1098 पर दें सूचना
ग्वालियर. देवउठनी एकादशी 20 नवंबर एवं अन्य विवाह मुहूर्तों के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिये पुख्ता प्रबंध किए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ ही अन्य विभागों को सम्मिलित कर जिला स्तर पर एवं विकासखंड और ग्राम स्तर तक बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2026 के अंतर्गत जिले में बाल…
-
मध्य प्रदेश में टेलीकॉम सेक्टर को बड़ा बूस्ट, ग्वालियर में आएंगे 3,600 करोड़
भोपाल. मध्य प्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग को नई गति देने की दिशा में गुरुवार को भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों को निवेश के लिए आशय पत्र वितरित किए। इन कंपनियों ने 3600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इनसे…
-
जबलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया तांडव, 3 को कुचला; एक गंभीर
जबलपुर. नेशनल हाईवे-45 पर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार मध्य रात्रि करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक पर एमपी 20 एसबी 1200 नंबर लिखा है। शहपुरा से जबलपुर की ओर आ रहा मक्का से लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खैरी बंधा क्षेत्र स्थित राज फैमिली ढाबा में जा घुसा। रात के समय ढाबे के बाहर कुछ लोग ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे।…
-
बेटे की ठंड से मौत पर मां को नहीं मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने याचिका ठुकराई
जबलपुर. मंडला जिले के जंगल में बेटे की मौत के बाद चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता पाने की उम्मीद लगाए बैठी मां को हाई कोर्ट से निराशा हाथ लगी। न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज मृत्यु का कारण राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) की धारा-पांच के दायरे में नहीं आता। लिहाजा शासन से आपदा राहत राशि दिलाने की मांग स्वीकार नहीं की जा…
-
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 200 प्रतिष्ठानों पर लगा ताला
भोपाल भोपाल के रहवासी इलाकों में कारोबार के मामले में 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले नगर निगम सख्ती बरत रहा है। पिछले 2 दिन में करीब 2500 नोटिस दिए जा चुके हैं। 730 व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीमें अब विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से अभियान चलाएंगी। इससे पहले भी हजारों प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए थे लेकिन कार्रवाई के बाद कई…
-
SRCC और IIM कलकत्ता से पढ़ाई, अब MP के आर्थिक विकास को गति देंगे शैलेश पाठक
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए पूर्व आईएएस शैलेश पाठक को तीन साल का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री इस स्पेशल पर्पस व्हीकल के अध्यक्ष होंगे, जिससे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग शीर्ष स्तर पर होगी। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। पूर्व आईएएस पाठक को प्रोजेक्ट की रूपरेखा और रूट मैपिंग तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।…
-
शाही संपत्ति विवाद: सुनवाई में नहीं पहुंचीं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
ग्वालियर अतिरिक्त सत्र न्यायालय में सिंधिया राज परिवार की संपत्ति बंटवारे के विवाद पर सुनवाई चल रही है. आपसी समझौते से हुए बंटवारे पर आपत्ति जताने और धोखाधड़ी के आरोप पर बुधवार को भी सुनवाई हुई. फरियादी प्रतिमा देवी कोर्ट के कोर्ट नहीं पहुंचने और पिछली सुनवाई में लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने के लिए सबूत पेश नहीं करने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. बुधवार को हुई…
-
सूर्यवंशी सिस्टर्स का वसूली रैकेट बेनकाब, 25 हजार सरपंचों को कॉल
भोपाल अखबार की आड़ में वसूली का नेटवर्क चलाने वाली मोनिका सूर्यवंशी के बैंक खातों में पिछले 3 साल के दौरान करीब 4 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में यह खुलासा हुआ है। मोनिका अपनी बहन नेहा के साथ भोपाल में 3 फर्जी कॉल सेंटर चला रही थी। यहां काम करने वाली 35 लड़कियां 8 राज्यों के करीब 25 हजार सरपंचों और पंचायत सचिवों…
-
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कटनी में तापमान 8.9°C
भोपाल मध्यप्रदेश में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं और सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कटनी के करौंदी में बीती रात सबसे कम 8.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 20, 21 और 22 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों…
-
नई दिल्ली-बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन की वापसी, झांसी-ग्वालियर में भी होगा ठहराव
ग्वालियर त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-बेंगलुरु कैंट के बीच संचालित की जा रही आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का पहला फेरा 18 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना हो चुका है। अब यह ट्रेन 24 नवंबर को बेंगलुरु कैंट से वापसी के लिए रवाना होगी। ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर इसके ठहराव निर्धारित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 04006 नई दिल्ली-बेंगलुरु कैंट…
-
MP के जबलपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति, ग्रेटर रिंग रोड से जुड़ेंगे 3 नेशनल हाईवे
जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में 112 किलोमीटर लंबी ग्रेटर रिंग रोड (Jabalpur Greater Ring Road) डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगी। यह शहर से गुजरने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ेगी। हालांकि, रिंग रोड से शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ने वाली कनेक्टिंग सड़कें नहीं बनीं तो इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर को रिंग रोड से जोड़ने के लिए…
-
भोपाल में आज से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भिड़ेगा भारत
भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार (19 नवंबर) से अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच शुरू होने जा रहा है। मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत समेत 6 देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। 19 से 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ मुकाबले से…
-
मध्यप्रदेश में आपदा से निपटने की नई तैयारी, 16 शहरों में खुलेंगे 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम
भोपाल मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में बाढ़, अतिवृष्टि, आगजनी, भूकंप और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकार ने शहरी आपदा प्रबंधन का नया ढांचा तैयार किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों में 30 नवंबर तक शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ अलग सचिवालय स्थापित करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक सचिवालय में सातों दिन 24 घंटे संचालित होने वाला इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (ईओसी) भी बनाया जाएगा।…
-
भोपाल के आसपास विकसित होंगी नई आवासीय कॉलोनियां, अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
भोपाल मध्यप्रदेश में शहरों के विकास पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए मेट्रोपॉलिटन रीजन भी डेवलप किए जा रहे हैं। खासतौर पर भोपाल और इंदौर में इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन यानी बीएमआर के अंतर्गत अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने की भी कवायद की जा रही है। इसके लिए डीपीआर में इंटीग्रेटेड टॉउनशिप पॉलिसी को शामिल कर लागू किया जा…
-
मध्य प्रदेश में 50 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ा
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की है। सरकार ने चौथे वेतनमान के कर्मचारियों के डीए में 20 प्रतिशत अंक और पांचवें व छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के डीए में 5-5 प्रतिशत अंक की वृद्धि की है। वहीं, नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ाई गई है। इस…