मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
-
सिंहस्थ 2028 के लिए सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, 900 करोड़ का बजट मंजूर; ड्रोन पर रहेगी सख्त निगरानी
उज्जैन उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने पहले चरण में 900 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से पुलिस के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण और वाहन खरीदे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से एंटी ड्रोन टेक्नोलाजी, बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल उपकरण, एक्सप्लोसिव डिटेक्शन बैगेज स्कैनर और मोबाइल बैगेज स्कैनर शामिल हैं। तकनीक आधारित होगी सुरक्षा व्यवस्था सिंहस्थ में देश-विदेश से…
-
भोपाल इज्तिमा की तैयारियां तेज, 35 हजार वालेंटियर्स संभालेंगे व्यवस्थाओं की कमान
भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी में चार से सात दिसंबर तक आयोजित होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं। बुधवार को संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की, जबकि देहात आइजी रुचि वर्धन मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरे लगाने और यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर नजर…
-
12 दिसंबर को भोपाल में जुटेगा विपक्षी गठबंधन, SIR के खिलाफ करेंगे शक्ति प्रदर्शन
भोपाल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने अपने आंदोलन को देशभर में विस्तार देने की तैयारी कर ली है। अब तक दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे गठबंधन के नेता विभिन्न राज्यों की राजधानियों में रैलियां आयोजित करेंगे। इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होगी। इंडी गठबंधन की ओर से 12 दिसंबर को भोपाल में…
-
वीडियो कॉल पर कहा ‘मरने जा रहा हूं…’, बालाघाट के जंगल में फंदे पर मिला 20 वर्षीय छात्र का शव
बालाघाट बालाघाट के जागपुर घाट जंगल में शुक्रवार को 20 वर्षीय कॉलेज छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अरुण ठाकरे, पिता बलदेव ठाकरे, निवासी ग्राम भटलई (थाना बिरसा) के रूप में हुई है। इस मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि जान देने से पहले अरुण ने अपने दोस्त को वॉट्सएप वीडियो कॉल किया था। कॉल के दौरान…
-
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छह साल में 81 बाघों की मौत, इस साल 15 की गई जान; एक और मौत से टूटेगा रिकॉर्ड
उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्ष 2026 बाघों की मौत के मामले में चिंताजनक रहा है। इस साल अब तक 15 बाघों की मौत दर्ज की गई है। वर्ष 2021 के बाद यह पहला मौका है, जब एक साल में इतनी बड़ी संख्या में बाघों की जान गई है। जबकि अभी इस साल एक महीने से ज्यादा का समय बाकी है। मरने वाले बाघों में पांच शावक शामिल हैं। वहीं,…
-
एक लापरवाही से 10 गांवों का पेयजल संकट में, खुला रह गया वाल्व; सड़क पर बहता रहा हजारों लीटर फिल्टर पानी
सीधी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के बघवार में शुक्रवार दोपहर नल-जल योजना की बड़ी लापरवाही सामने आई। पाइपलाइन का वाल्व खुल जाने से हजारों लीटर फिल्टर पानी बर्बाद हो गया। पानी का फव्वारा करीब 50 फीट ऊंचा उठा और लगभग दो घंटे तक लगातार बहता रहा। यह पानी 10 गांवों में पेयजल के लिए सप्लाई किया जाना था। वाल्व खुलते ही फिल्टर पानी खुले मैदान में बहने लगा। तेज बहाव…
-
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मासूम की गई जान, खंडवा में हादसे के बाद ड्राइवर हिरासत में
खंडवा मोघट थाना क्षेत्र के खानशाहवली में नागचुन रोड स्थित नूरबाग कालोनी के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली की चपेट में आने और उसके नीचे दबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। ट्राली में सीमेंट की करीब 150 बोरियां भरी हुई थीं। मृतक की पहचान हसन पिता रफीक निवासी खानशाहवली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों…
-
*न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन बाइक जागरूकता रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ संपन्न*
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चंद्र सक्सेना के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 14 से 20 नवंबर तक आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन शुक्रवार को विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, पन्ना में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित की गई तथा आमजन को विधिक…
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का युवाओं से संवाद, अगला वर्ष होगा युवा वर्ष
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर में यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस-2026 समारोह में युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने यंग थिंकर्स एवं सुधिजनों को देवोत्थान एकादशी (तुलसी विवाह) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा से जाग गए हैं। युवा ही देश और समाज में परिवर्तन लाते हैं। यह समय सबके जागने और समाज को जगाने का भी है। देवोत्थान एकादशी पर हम सभी…
-
जेलों में सुविधाओं के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन
आगर मालवा, नीमच एवं देवास की जेलों में पेयजल व्यवस्था के लिए नवीन बोरवेल एवं पाइपलाइन निर्माण बड़वानी में 12 बंदियों को परिवार सहित रखने के लिए खुली जेल कॉलोनी निर्माण विभिन्न जेलों में बैरक एवं अस्पताल वार्ड विस्तार एवं निर्माण कार्यो की दी मंजूरी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा जेलों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, बंदियों के पुनर्वास, बेहतर आवासीय व्यवस्था एवं जेल…
-
उज्जैन सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, 12 नए टावर और 122 अस्थायी नेटवर्क स्टेशन होंगे तैयार
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के समय एक साथ लाखों लोगों की कॉल, इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं को संभालना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इससे निपटने के लिए अभी से दूरसंचार कंपनियों और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मेला क्षेत्र में 12 नए मोबाइल टावर लगाने और जरूरत के अनुसार 122 मोबाइल टावर ऑन व्हील्स (सीओडब्ल्यू) तैनात करने की प्रक्रिया शुरू की है। रेलवे स्टेशन और प्रमुख स्थानों पर भी अतिरिक्त नेटवर्क…
-
मेहनत, लगन और हौसले से आराध्या ने लिखी सफलता की नई कहानी
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार तीन वर्षों तक दिखाया दमखम 10 संभागों के 120 खिलाड़ियों के बीच चमकी शहडोल की बेटी आराध्या द्विवेदी भोपाल सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो तो सफलता की राह में आने वाली मुश्किलें भी हौसले के आगे छोटी पड़ जाती हैं। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है शहडोल की होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी आराध्या द्विवेदी…
-
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई
विगत तीन दिनों में 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध खेती के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों में विगत तीन दिनों…
-
अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस लाइन बालाघाट स्थित शहीद स्मारक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं नेतृत्व क्षमता की मिसाल रहे शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा का बलिदान सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा भोपाल अमर शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस लाइन बालाघाट स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…
-
बर्ड फ्लू से बचाव की बड़ी कामयाबी, भोपाल में तैयार हुई दुनिया की पहली वैक्सीन; बेहद कम होगी कीमत
भोपाल मुर्गियों को बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा से बचाने के लिए भारत ने दुनिया और अपना पहला स्वदेशी टीका विकसित कर लिया है। भोपाल के आनंद नगर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर)-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (निह्साद) के वैज्ञानिकों ने एच5एन1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए के खिलाफ यह टीका तैयार किया है। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका औपचारिक लोकार्पण किया।…
-
नो पार्किंग’ में खड़ा ट्रक बना मौत की वजह, भीषण सड़क हादसे में रतलाम के परिवार के तीन सदस्यों की गई जान
रतलाम हरियाणा के रोहतक जिले में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में रतलाम के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में इंद्रानगर निवासी 48 वर्षीय करमजीत सिंह, उनकी पत्नी पवनदीप कौर और 22 वर्षीय बेटे अमरेंद्र सिंह संधू शामिल हैं। तीनों स्विफ्ट डिजायर कार से पंजाब के लुधियाना स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे। घिलौड़ गांव के पास नो पार्किंग जोन में…
-
मध्यप्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में हासिल किया पहला स्थान
पीएम स्वनिधि योजना मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार टाउन सिटी श्रेणी में नगर पालिका परिषद सारणी ने द्वितीय तथा नगर पालिका परिषद बालाघाट ने तृतीय स्थान किया प्राप्त केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में प्रदान किए स्वनिधि सम्मान पुरस्कार-2026…
-
मध्यप्रदेश में बस यात्रियों को बड़ी सौगात, 280 नए रूट खुलेंगे; पांच राज्यों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
भोपाल/ग्वालियर मध्य प्रदेश की बस परिवहन व्यवस्था को सुगम और तेज बनाने की दिशा में राज्य सरकार को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) के पुनर्गठन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत के इस निर्णय से प्राधिकरण के कामकाज पर लगी अंतरिम रोक हट गई है। अब प्राधिकरण नए परमिट जारी करने, पुराने परमिटों के…
-
छात्र की मौत से भड़का आक्रोश, सीएम हाउस के नजदीक परिजनों का प्रदर्शन; 7 थानों की पुलिस संभाल रही मोर्चा
भोपाल जेल में बंद छात्र की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन शव को स्ट्रेचर पर रखकर सीएम हाउस की ओर रवाना हुए, लेकिन सीएम हाउस से करीब 400 मीटर पहले ही रास्ते में चक्काजाम कर दिया। सड़क पर स्ट्रेचर रखकर परिजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए 'पुलिस मुर्दाबाद'…
-
सम्राट यशोधर्मन की वीरगाथा पर होगा शोध, हूणों की पराजय से जुड़े इतिहास की पड़ताल करेगा ASI
मंदसौर छठी शताब्दी में जिन हूणों ने चीन की नाक में दम कर दिया था, उनसे बचने को चीन ने ऐतिहासिक दीवार बनाई थी। उन्हीं हूणों के राजा मिहिरकुल को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले (प्राचीन नाम- दशपुर) की धरती पर मालवा के तत्कालीन सम्राट यशोधर्मन ने पराजित किया था। इसी ऐतिहासिक विजय को यहां के सोंधनी में स्थापित दो 'विजय स्तंभ' आज भी याद दिलाते हैं। 1500 साल पहले…