छत्तीसगढ़रायपुर

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 2 करोड़ की लागत से बना अम्बेडकर मंगल भवन का किया लोकार्पण …

कवर्धा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर सामाज को शासन-प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनाने के लिए विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश के वन,परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में इसी शुरूआत हो गई है। मंत्री अकबर द्वारा विधायक निधि से जिला मुख्यालय कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर में लगभग 2 करोड़ 19 लाख 44 हजार रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त अम्बेडकर मंगल भवन बनाकर दिया गया। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज इस भवन का विधिवत उद्धघाटन किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद मोहित महेश्वरी, संतोष यादव, भीखम कोसले, प्रमोद लूनिया, सुनील साहू, एल्डरमैन जाकिर चौहान, दलजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि हिरेश सतनामी, राजेश माखीजानी, एसडीएम विनय सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा, कार्यपालन अभियंता नगर पालिका परिषद एम.एल.कुर्रे, एसडीओ एसके चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

Back to top button