मध्य प्रदेश

पंडित गोडसे को आतंकवादी बताने पर बीजेपी का पलटवार: ‘दिग्विजय और कांग्रेस को सनातन पर बोलने का अधिकार नहीं’….

इंदौर। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कुछ सवाल किए। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि सनातन धर्म की मान्यताओं का पालन किसने किया? महात्मा गांधी ने या पंडित नाथूराम गोडसे ने? दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी का बयान भी सामने आया। कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को सही ठहराते हुए पंडित नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी बताया। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह वही लोग हैं जिन्होंने पंडित गोडसे की पूजा करने वालों को कांग्रेस में शामिल किया।

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंडित गोडसे की पूजा करने वालों को कांग्रेस में शामिल करने वाले आज सवाल उठा रहे हैं। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को सनातन पर लिखने का अधिकार ही नहीं है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने X (ट्विटर) पर कुछ सवाल किए थे। उन्होंने लिखा है- आज जनमानस में कुछ प्रश्न उपस्थित हो गए हैं।

01- भगवान राम बड़े ये मोदी जी?

02- हिंदू धर्मशास्त्र में हिंदुओं को कौन मार्ग दिखाए शंकराचार्य जी या चंपत राय जी?

03- सनातन धर्म की मान्यताओं का पालन किसने किया? महात्मा गांधी ने या पंडित नाथूराम गोडसे ने?

04- क्या निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जा सकती है?

05- राम भगवान का जन्म राम नवमी पर हुआ था क्या प्राण प्रतिष्ठा उसी दिन नहीं हो सकती थी?

क्या मुझे इनका उत्तर मिलेगा?

आज जनमानस में कुछ प्रश्न उपस्थित हो गये हैं।

१- भगवान राम बड़े ये मोदी जी?

२- हिंदू धर्मशास्त्र में हिंदुओं को कौन मार्ग दिखाये शंकराचार्य जी या चंपत राय जी?

३- सनातन धर्म की मान्यताओं का पालन किसने किया? महात्मा गांधी ने या पंडित नाथूराम गोडसे ने?

४- क्या निर्माणाधीन मंदिर में प्राण…

Back to top button