मध्य प्रदेश

आज व कल कर्नाटक चुनाव प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार व बुधवार को कर्नाटक के विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी दौरे पर रहेंगे। शर्मा मंगलवार को दिल्ली से प्रात: 8.30 बेंगलुरु पहुंचेंगे। प्रात: 10 बजे बेंगलुरु के वार्ड क्रमांक 35 एवं 36 में आयोजित पदयात्रा में भाग लेंगे। आप 10.30 बजे इलेवन मेन मल्लेश्वरम के श्री शंकरा पार्क पर शंकरा जंयती के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद प्रात: 11.30 बजे मल्लेश्वरम के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। सायं 4.30 बजे गायत्री नगर डी ब्लॉक नंबर 76 में आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। सायं 7.30 बजे वार्ड क्रमांक 76 के सी-ब्लॉक की बैठक एवं रात्रि 8 बजे वार्ड क्रमांक 66 के मधुरम्मा ब?वाने में बैठक को संबोधित करेंगे। शर्मा बुधवार को प्रात: 8 बजे बेंगलुरू के वार्ड क्रमांक 35 के आंजनेया टेंपल अश्वथ नगर में पूजन-अर्चन करने के बाद महाजनसंपर्क अभियान में भाग लेंगे। आप इस दौरान फ्लोर मील रोड, अश्वथ नगर क्षेत्र के आसपास मूर्तियों, केंपेगो, केजी टॉवर, पार्क छत्रपति शिवाजी, बेसूम सर्किल, रामानुजाचार्य बल्लारी रोड, कुवेम्पु स्टेचू, चंद्रशेखर आजाद, विवेकानंद स्टेचू, वाल्मीकि स्टेचू पर मार्ल्यापण करेंगे। शर्मा सायं 4 बजे वार्ड 76 के डी-ब्लॉक गायत्री नगर में पदयात्रा में शामिल होंगे।

Back to top button