नई दिल्ली

महिला देविका ठाकुर को गोली मारने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, घटना के बाद CCTV का हार्ड डिस्क चोरी कर हो गया था फरार….

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ‘महिला मित्र’ को गोली मारने वाला बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा को 4 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ऑफिस में ही देविका ठाकुर को गोली मारी थी। घटना के बाद आरोपी ने रिवॉल्वर और सीसीटीवी का हार्ड डिस्क लेकर फरार हो गया था। चार दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बीजेपी नेता गिरफ्तार प्रियांश विश्वकर्मा ने धनवंतरी चौकी के पास स्थित अपने ऑफिस में देविका ठाकुर पर फायरिंग की थी, जिससे देविका घायल हो गई थी। घटना बाद प्रियांश ने घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय घटना छिपाने के लिए ऑफिस की सफाई की और सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी निकाल लिया था। फिर घायल लड़की को कार में लेकर 5 घंटे तक घूमता रहा। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया था।

देविका ठाकुर और कथित बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा के बीच में लंबे समय से दोस्ती थी। फिलहाल, देविका ठाकुर एमबीए की पढ़ाई कर रही है। वह जबलपुर के राइट स्थित मकान में रहती है। दोनों संबंधो के बारे में देविका ठाकुर के घर में भी पता था। घटना वाले दिन आरोपी ने देविका ठाकुर की मौसी को उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी, लेकिन जब पीड़िता की मौसी अस्पताल पहुंची तो वह खून से लथपथ थी।

आरोपी प्रियांश विश्वकर्मा रेत का कारोबार करता है। साथ में जमीन खरीदी-बिक्री का भी काम करता है। उसका नरसिंहपुर जिले के विधायक जालमसिंह के मृतक बेटे से दोस्ती थी। कहा जाता है कि वह नरसिंहपुर के नेताओं के लिए ही काम करता था।

Back to top button