नई दिल्ली

केजरीवाल से जुड़ा झूठा वीडियो शेयर कर फंसे भाजपा नेता संबित पात्रा, कोर्ट ने दिए FIR के आदेश ….

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली की अदालत ने भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। ‘आप’ का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो के जरिए केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

जानकारी के अनुसार, इसी साल जनवरी महीने में आम आदमी पार्टी ने BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी।

‘आप’ ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से संबित के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। संबित पात्रा टीवी पर बीजेपी का जाना-माना चेहरा है। केजरीवाल का यह वीडियो संबित पात्रा ने 30 जनवरी को अपने ट्वविटर हेंडल पर शेयर किया था।

इस वीडियो में एक इंटरव्यू के दौरान अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे।

हालांकि, इस पर पलटवार करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका पूरा वीडियो ट्वीट कर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा था। सिसोदिया ने कहा था, ”वाह @capt_amarinder साहब! अभी तक बीजेपी से ऑर्डर लेते थे, अब उनके दिए फर्जी वीडिओ भी चलाने लगे…. ये है बीजेपी-कांग्रेस के झूंठे विडियो का सच”।

Back to top button