मध्य प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी की सीएम सभा के दौरान बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने आराम करने की दी सलाह…

सतना। उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी की सीएम के सभा के दौरान तबीयत बिगड़ गई। मंच में ही उन्होंने उल्टी करना शुरू कर दिया था। वह सभा से उठकर बाहर आ गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी कोठी में आयोजित मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की चुनावी सभा के दौरान मंच पर मौजूद थीं। इसी समय उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सीएम का भाषण चल ही रहा था। तभी उन्हें उल्टी आई। जिस वजह से वे उठ कर बाहर की तरफ चली गईं। मंच से उतरने के बाद वे दोबारा से प्रचार में जुट गईं।

डॉक्टर ने दी आराम की सलाह

वहां भी प्रतिमा असहज हुईं तो उन्हें नागौद के डॉक्टर वीके तिवारी के पास ले जाया गया। डॉ. तिवारी ने बताया कि उनका बीपी लो था। डॉक्टर ने उन्हें ओआरएस दे दिया। जब उन्हें थोड़ा आराम मिला तो वो दोबारा से क्षेत्र में निकल गईं, लेकिन थोड़ी देर बाद तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें दोबारा सतना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉ. प्रतिभा कुंभारे ने चेकअप के बाद उन्हें आराम की सलाह दी है।

Back to top button