राजस्थान

गोगामेड़ी मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, NIA ने 31 जगहों पर की छापेमारी

जयपुर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने हुई करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या केस की जांच के सिलसिले में बुधवार को राजस्थान और हरियाणा में 31 स्थानों पर छापेमारी की है। आपको बता दें कि 5 दिसंबर 2023 को गोगामेड़ी की उनके आवास पर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद राजस्थान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसने कहा कि गोगामेड़ी अपने दुश्मनों का समर्थन कर रहा है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बड़ी साजिश की जांच के लिए एनआईए को जांच अपने हाथ में लेने के लिए कहा था। ऐसा समझा जाता है कि एनआई ने मामला दर्ज करने के बाद कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है और उनसे पूछताछ के आधार पर बुधवार को तलाशी ली जा रही है। एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है।

जयपुर पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को घटना के पांच दिन बाद चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई 2015 से पुलिस हिरासत में है। विभिन्न राज्यों की जेलों से अपने आतंकी-अपराध सिंडिकेट का संचालन कर रहा है।

एनआईए पहले से ही देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों में बिश्नोई गिरोह की गतिविधियों की जांच कर रही है। खालिस्तान समर्थक तत्वों से भी उसके संबंध हैं।

5 दिसंबर को हुई थी हत्या
राजस्थानी की राजधानी जयपुर में 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी भारत से फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। इसमें हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी का नाम आया था। नितिन के पिता के अनुसार, वह 9 नवंबर 2023 को महेंद्रगढ़ गाड़ी ठीक कराने गया था। उसके बाद उसके परिवारवालों से कोई संपर्क नहीं था। नितिन फौजी चार-पांच साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वह नवंबर में छुट्टी पर अपने घर आया था।

 

Back to top button