राजस्थान

Bharatpur News: हनी ट्रैप के मामले में फंसे भरतपुर के थाना प्रभारी

भरतपुर.

डीग जिले के कुम्हेर थाना अधिकारी महेंद्र सिंह राठी को हनीट्रैप के जाल में फंसाने के मामले को लेकर अलवर पुलिस शनिवार को भरतपुर पहुंची। थाना अधिकारी महेंद्र राठी जो महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, उसकी जांच के लिए अलवर पुलिस की टीम उद्योग नगर थाना पहुंची थी। भरतपुर शहर के उद्योग नगर  थाने पर तैनात कई पुलिसकर्मियों के बयान भी लिए हैं।

दरअसल महेंद्र राठी उद्योग नगर थाना अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। हनी ट्रैप के जरिए पैसे ऐंठने वाली महिला के खिलाफ महेंद्र राठी ने अलवर के अरावली थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसकी जांच के लिए अरावली थाने की टीम उद्योग नगर थाने पहुंची। थाना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिसमें 3 महिला और 2 व्यक्ति हैं। उद्योग नगर थाने पर तैनात 5 पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह राठी जिस सरकारी क्वाटर में रहते थे उसे भी देखा गया है।

रेप में फंसाने की धमकी
सीआई महेंद्र कुमार ने अरावली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की, साल 2022 सोशल मीडिया के जरिए उनके संपर्क में एक महिला आई। महिला से बातचीत शुरू हो गई। महिला से मिलना जुलना भी शुरू हो गया। इस दौरान महिला ने महेंद्र राठी के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए, जिसके बाद महिला उन्हें रेप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी।

पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज
महेंद्र राठी ने महिला को 50 लाख बैंकिंग सिस्टम के जरिए और 40 नकद दिए हैं। इस मामले को लेकर अलवर जिले के अरावली थाने पर तैनात थाना प्रभारी पवन कुमार आज अपनी टीम के साथ भरतपुर पहुंचे जहां पर उद्योग नगर थाने पर तैनात उसे समय के पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किया।

Back to top button