छत्तीसगढ़बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला …

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने श्यामा प्रसाद चौक पुराना बस स्टैंड में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मोर्चा ने बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा। पुतला दहन ने दौरान मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि सरकार के राज में पिछले सवा चार साल में पूरे देश में अपराध की वजह से प्रदेश शर्मसार हो रहा है। महिलाओं के मन में ऐसा डर बना दिया है कि उन्हें घर से निकलने में भी भय लगता है। उन्होंने कहा कि अगर फरवरी माह की घटनाओं पर नजर डालें तो प्रदेश में गुढ़ियारी क्षेत्र में एक महिला की घर घुसकर हत्या कर दी गई। वहीं, 16 फरवरी को भिलाई में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया।

17 फरवरी को भिलाई में एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। 18 फरवरी को आरंग थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की नाकाम कोशिश के बाद हत्या कर दी गई। 19 फरवरी को राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग के घर घुसकर उसके ऊपर चापड़ से हमला कर उसे घायल करने के बाद बाल पकड़कर सड़क पर घुमाया गया। नाबालिग की हालत गंभीर है। यह प्रकरण इसलिए भी चिंताजनक है की यह सारा घटनाक्रम थाने से चंद कदम दूर ही चल रहा था और पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इनकी रही उपस्थिति

पुतला दहन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, संध्या सिंह, शीला डहरिया, सुधा गुप्ता, स्र्पाली गुप्ता, बबीता ताम्रकार, जूही वर्मा, संतोषी देवांगन, दीप्ति देवांगन, राजेश्वरी देवांगन, कंचन दुसेजा, प्रिया संतवानी, स्मृति जैन, रजनी यादव, लोकेश्वरी राठौर, शकिना बेगम, अर्चना मल्लेवार, कविता वर्मा, सरिता कामडे, नीता साहू, माया गुप्ता, गीता वर्मा, नीलम गुप्ता सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

Back to top button