
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान गौरव अभियान के लिए निकलने वाले रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषि केसरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के प्रथम नगर आगमन पर राजीव गांधी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। तत्तपश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया तथा संविधन गौरव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मालूम हो कि 26 नवंबर संविधान दिवस से शुरू हुए उक्त कार्यक्रम में विभिन्न संगोष्ठिओं का आयोजन किया गया व संविधान की शपथ दिलाई गयी। यह कार्यक्रम बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस तक चला।
इस अवसर पर स्वागत के दौरान मुंगेली विधायक व् पूर्व मंत्री छग शासन पुन्नू लाल मोहले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा राकेश तिवारी, वी रामा राव, पार्षद उमेश चंद कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ संजय मुरारका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संस्कृति प्रकोष्ठ धर्मेन्द दास, राजकिशोर शर्मा, जयेश तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेबु खान, दिनेश घोरे, बीका गोरख, अंकित पाल, आलिंद तिवारी, राघवेन्द्र राठौर, प्रियांसु जयसवाल, पवन बोले, शरद चक्रवर्ती आदि भारी सख्या उपस्थित थे।














