मध्य प्रदेश

भारत जोड़ो यात्री कांग्रेस नेत्री नूरी खान उज्जैन में नजरबंद, मुख्यमंत्री को देने जा रही थीं ज्ञापन

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ पैदल चल रही यात्री और उज्जैन की कांग्रेस नेत्री नूरी खान को आज सोमवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान यात्रा के विश्राम के दौरान अपने घर उज्जैन आई हुई हैं। आज उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भी दौरा है। नूरी खान इस दौरान मुख्यमंत्री को ​सिंहस्थ भूमि से लोगों को हटाने के विरोध में ज्ञापन देने वाली थीं। इसी को लेकर उन्हें नजरबंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन में जल महोत्सव के उद्घाटन सत्र में पहुंचे हैं। वे कानीपुरा में पीएम आवास योजना के कार्यक्रम में भाग लेकर इंदौर जाएंगे।

Back to top button