नई दिल्ली

भारत बंद आज : घर से संभलकर निकलें, जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुलेगा …

नई दिल्ली। किसान संयुक्त मोर्चा ने सोमवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक भारत बंद का आह्वान किया हुआ है। जिसकी तैयारियां किसान संगठनों ने पूरी कर ली है। किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 10 माह से देशभर के किसानों का आंदोलन जारी है।

अब आंदोलन में तेजी लाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया हुआ है। जिसकी तैयारियां किसान संगठनों ने पूरी कर ली हैं, साथ ही किसान संयुक्त मोर्चा के समर्थन में आढ़ती, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारी संगठन भी उतरे हुए हैं। जिसके चलते नेशनल व स्टेट हाईवे जाम किए जाएंगे और रेलवे ट्रेकों को भी बाधित किया जाएगा। दिनभर किसानों के अलावा विभिन्न संगठन धरने व रोष प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा के सभी जिलों में किसानों ने स्टेट व नेशनल हाईवे पर जाम लगाने के स्थान निर्धारित किए गए हैं। भारत बंद के दौरान शांति बनी रहे इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने आमजन को एडवाइजरी जारी कर जाम के दौरान विभिन्न सड़कों व राजमार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी है।

व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ डीएसपी अपने-अपने इलाकों में गश्त करेंगे और इलाकों पर नजर बनाए रखेंगे। संवदेनशील संस्थानों पर पैरा मिल्ट्री फोर्स को तैनात किया गया है।

Back to top button