नई दिल्ली

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का किया आयोजन, आडवाणी और जोशी भी हुए शामिल…

नई दिल्ली। आने वाले वर्षों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले रविवार को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से इस बैठक में सिर्फ 124 लोगों को आमंत्रित किया गया। सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। जेपी नड्डा ने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को माला पहनकर सम्मानित किया। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

बैठक में पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद बैठक का समापन होगा। इस बार हो रहे कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने नए प्रयोग किए हैं। बैठक में शामिल होने वाले सभी लोगों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन और डिजिटल हस्ताक्षर करवाया गया है। कोरोना महामारी की वजह से लगभग 1.5 साल बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है।

गौरतलब है कि अगले साल के शुरुआत में ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। इनमें से पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है। वहीं साल के अंत में दो और राज्यों में चुनाव होंगे। इनमें पंजाब और हिमाचल शामिल हैं। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है।

Back to top button