नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में सेना के सूबेदार की हत्या, साथी ने गला रेत कर दी नृशंस हत्या, जानिए विवाद …

नई दिल्ली (पंकज यादव) । उत्तर प्रदेश, सेन्ट्रल आफीसर्स मेस का चार्ज सौंपने के विवाद में गोरखा रेजीमेंट के सूबेदार रमेश कुमार राय ने अपने साथी सूबेदार पेम्बा शेरपा (44) की हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी सूबेदार भी घायल हुआ। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह दोनों एक दूसरे से काफी देर भिड़ते रहे थे। रमेश को कमाण्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में देर रात गोरखा रेजीमेंट के लेफ्टीनेंट की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग निवासी पेम्बा शेरपा गोरखा रेजीमेंट में जेसीओ के पद पर तैनात थे। उनके साथ पूर्वी नेपाल निवासी रमेश कुमार राय (46) भी गोरखा रेजीमेंट में कार्यरत हैं। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब पेम्बा शेरपा और रमेश राय आफिसर्स मेस में मौजूद थे। जहां दोनों के बीच मेस का चार्ज हैंडओवर करने को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा होते देख मेस में मौजूद लोगों ने दोनों को अलग कर दिया।

इसके कुछ देर बाद ही पेम्बा शेरपा का शव मेस में ही पड़ा मिला। कुछ दूरी पर ही रमेश राय भी खून से लथपथ पड़े हुए थे। सूबेदार का शव मिलने की सूचना पर एसीपी कैंट डा. बीनू सिंह और इंस्पेक्टर कैंट नीलम राणा मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने रमेश राय को इलाज के लिए कमांड अस्पताल भिजवाया।

एडीसीपी के मुताबिक रमेश राय का आपरेशन हुआ है। उनके होश में आने के बाद ही घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक की जांच में चार्ज सौंपने को लेकर विवाद होने की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस अफसरों ने सैन्य अफसरों से भी इस बारे में जानकारी ली है। बताया जाता है कि सेना की अपनी जांच एजेन्सी भी इस मामले में पड़ताल कर रही है।

Back to top button