फिल्म जगत

अर्जुन कपूर ने दिखया मलाइका के साथ डेट का वीडियो…

नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना रिलेशनशिप अब दुनिया से नहीं छिपाते। दोनों हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। इस वकेशन की तस्वीरें दोनों शेयर करते रहे हैं। अब क्यूट वीडियो भी शेयर किए हैं। एक वीडियो में अर्जुन कपूर आइसक्रीम खाते नजर आ रहे हैं, इसे मलाइका ने शूट किया है। अर्जुन जानबूझकर अपनी नाक पर आइसक्रीम लगाते हैं जिसे मलाइका बड़े प्यार से साफ करती दिख रही हैं। एक और वीडियो में अर्जुन ने मलाइका को कैप्चर किया है और अपनी रोमांटिक डेट की झलक दिखाई है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के क्यूट कपल हैं। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री अक्सर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में दोनों साथ में मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे। वहां दोनों ने खूबसूरत वक्त गुजारा और इसकी झलक अपने फॉलोअर्स को भी दी है। अर्जुन ने बीच का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें रेत पर हार्ट बना है औऱ खूबसूरत लाइटिंग्स हैं। ऐसा लग रहा है कि मलाइका-अर्जुन की डेट नाइट का सीन है।

एक और वीडियो में अर्जुन आइसक्रीम खाते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि कई फिल्मों में आइसक्रीम ट्रक देखे लेकिन किसी ने मुझे दी नहीं। साथ में लिखा है कि खाते-खाते उन्होंने अपनी टी-शर्ट  पर गिरा ली थी। इससे पहले भी अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें अर्जुन मलाइका के साथ पूल में वर्कआउट करते दिख रहे थे। उन्होंने मलाइका को अपनी गर्लफ्रेंड लिखा था।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। कोरोना के पहले चर्चे थे कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कोरोना फैलने के वक्त अर्जुन ने कहा था कि अभी हम चाहें भी तो शादी नहीं कर सकते। अर्जुन पहले मलाइका के एक्स-हसबैंड अरबाज की बहन अर्पिता को डेट कर चुके हैं।

Back to top button