मध्य प्रदेश

भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी 27 अप्रैल को एच्छिक अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री श्री चौहान से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधिमंडल की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी के दिन 27 अप्रैल को शासकीय कर्मचारियों के लिए एच्छिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्णय मंत्रालय में उनसे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधि-मंडल द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अब से मध्यप्रदेश में भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी के दिन एच्छिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव सहित प्रतिनिधि शामिल थे।

Back to top button