मध्य प्रदेश

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की एक और लिस्ट जारी

भोपाल। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण की एक और भारी-भरकम लिस्ट जारी की गई है। जारी की गई सूची के अनुसार इन अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रुप से आगामी आदेश पर्यन्त नई पदस्थापना की गई है।

सूची के मुताबिक गजेन्द्र सिंह नागेश को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से सीईओ, जिला पंचायत सिंगरौली, सरोधन सिंह  को सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली से अपर कलेक्टर जिला डिडोरी, श्रीमती मंजूषा विक्रांत को सीईओ जिला पंचायत शाजापुर से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, जगदीश कुमार गोमे को उप सचिव, म.प्र. शासन, गृह विभाग से सीईओ, जिला पंचायत बड़वानी, देवेन्द्र कुमार नागेंन्द्र को अपर संचालक, म.प्र. रा्ज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल से उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय, जगदीश प्रसाद धुर्वे को अपर कलेक्टर जिला पन्ना से उपर कलेक्टर जिला अनूपपुर, श्रीमती रेखा राठौर को अपर कलेक्टर जिला बडवानी से प्राचार्य, राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर, श्रीमती नंदा भलाबे कुशरे को सीईओ जिला पंचायत खंडवा से सीईओ जिला पंचायत डिण्डोरी, अनिल कुमार डागोर को सीईओ जिला पंचायत बड़वानी से अपर कलेक्टर जिला विदिशा, संतोष कुमार टैगोर को अपर कलेक्टर जिला उज्जैन से सीईओ जिला पंचायत शाजापुर, श्रीमती कविता बाटला को उपायुक्त (राजस्व) जबलपुर संभाग जबलपुर से संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय, जबलपुर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी को अपर कलेक्टर जिला बुरहानपुर से सीईओ जिला पंचायत खंडवा, वृंदावन सिंह को अपर कलेक्टर जिला विदिशा से अपर कलेक्टर जिला रायसेन, कमल किशोर मालवीय को संयुक्त कलेक्टर जिला खरगौन से अपर कलेक्टर जिला बड़वानी,  श्रीमती निधि सिंह को सीईओ स्मार्ट सिटी, जबलपुर  एवं संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय का अतिरिक्त प्रभार से सीईओ स्मार्ट सिटी जबलपुर, राजकुमार खत्री को उप सचिव म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग से उप सचिव म.प्र. शासन, श्रीमती सुनीता खंडायत को अपर कलेक्टर जिला सिवनी से सीईओ जिला पंचायत नरसिंहपुर , शंकर लाल सिंघाड़े को अपर कलेक्टर जिला खंडवा से उपर कलेक्टर जिला बुरहानपुर, उमेश प्रकाश शुक्ला को संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय ग्वालियर से उपायुक्त (राजस्व) ग्वालियर संभाग, भुरला सिंह सोलंकी को उप सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से अपर कलेक्टर जिला शाजापुर,  डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को संयूक्त कलेक्टर जिला बडवानी से अपर कलेक्टर जिला रतलाम,  काशीराम बड़ोले उपायुक्त (राजस्व), सागर संभाग, सागर से अपर कलेक्टर जिला खंडवा। ब्रजेश सक्सेना उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) से अपर कलेक्टर जिला सीहोर, विजय राज उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय से अपर आयुक्त नगर पालिका निगम ग्वालियर के पद पर भेजा गया है।

इसी प्रकार शैलेन्द्र सिंह अपर कलेक्टर जिला रीवा से अपर कलेक्टर जिला सतना, अनुपमा निनामा प्राचार्य राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर से अपर कलेक्टर जिला अलीराजपुर, खेमचंद बोपचे संयुक्त कलेक्टर, जिला बालाघाट से अपर कलेक्टर जिला उमरिया, आदित्य कुमार रिछारिया अपर कलेक्टर जिला रायसेन से अधीक्षक स्टेट गैरेज भोपाल। शिवप्रसार मंडराह संयुक्त कलेक्टर, जिला बैतूल से अपर कलेक्टर, जिला राजगढ़, चिरौजी लाल चनाप अपर कलेक्टर, जिला अलीराजरपुर से अपर कलेक्टर, जिला सिवनी, रंजीत कुमार संयुक्त कलेक्टर जिला मंदसौर से उपायुक्त (राजस्व), उज्जैन संभाग, अनुकूल जैन सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) से अपर कलेक्टर जिला उज्जैन, सपना त्रिपाठी संयुक्त कलेक्टर जिला सागर से अपर कलेक्टर जिला सागर, दिव्या अवस्थी संयुक्त कलेक्टर जिला जबलपुर से उपायुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग, जबलपुर, नीलमणि अग्निहोत्री संयुक्त कलेक्टर जिला रीवा से अपर कलेक्टर जिला रीवा, नीलाम्ब्र मिश्र संयुक्त कलेक्टर जिला सीधी से अपर कलेक्टर जिला पन्ना और गणेश कुमार संयुक्त कलेक्टर जिला शिवपुरी से उप सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल में नई पदस्थापना की गई है।

दो आईएएस अधिकारियों की भी की नई पदस्थापना

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के भी पदस्थापना आदेश जारी किये। जारी किए गए आदेश के अनुसार धरणेन्द्र कुमार जैन (2012) , उप सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सामान्य प्रशासन विभाग, वहीं सुश्री गुंचा सनोबर (2015) अपर कलेक्टर जिला सीहोर को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन में अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

Back to top button