छत्तीसगढ़

और खाते में 12 घंटे के अंदर आ गया धान खरीदी का पैसा’, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की किसान सिन्हा ने की खूब तारीफ …

धमतरी । कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर नोडल अधिकारी, केन्द्रीय सहकारी बैंक ने फौरन संबंधित शाखा के मैनेजर से बात करके तकनीकी गलती सुधारने कहा। नतीजन 12 घंटे के भीतर सिन्हा के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के खाते में धान खरीदी का पैसा 82 हजार 416 रूपये आ गए। इससे सिन्हा काफी खुश हो गए और बकायदा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की संवेदनशील नेतृत्व की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की तत्परता के लिए धन्यवाद दिया। ध्यान रहे कि इस साल समर्थन मूल्य पर पहली बार एक लाख 21 हजार 248 पंजीकृत किसानों से कुल 45 लाख 30 हजार 295 क्विंटल धान जिले के 96 उपार्जन केन्द्रों के जरिए खरीदा गया है।

किसान की कड़ी मेहनत और खून-पसीने की कीमत उसके उपज को मिले अच्छे दाम होता है। यह दाम अगर समय पर मिल जाए तो इसकी कीमत और बढ़ जाती है। पोटियाडीह, धमतरी के नवीन सिन्हा, जो कि एक किसान हैं, यह कथन उनका है। इस खरीफ वर्ष में सिन्हा ने धान उपार्जन केन्द्र पोटियाडीह में 40 क्विंटल 40 क्विंटल सरना धान बेचा। उनके 2.75 एकड़ की भूमि से उपजे धान को उन्होंने 28 नवम्बर 2022 को समर्थन मूल्य पर बेचा, मगर किसी वजह से उनकी उपज की कीमत 82 हजार 416 रूपये उनके बैंक खाते में नहीं आए। इसका हल निकालने वे कलेक्टर जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर सोमवार 13 फरवरी को पहुंचे।

Back to top button