
रायपुर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय आज जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा किए। इस अवसर पर श्रीजगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा उनके पुत्र पीयुष मिश्रा एवं भाजपा नेता छगनलाल मुंदड़ा मौजूद थे। अजय जामवाल एक माह पूर्व ही यहां कार्यभार ग्रहण किए हैं। अभी हाल ही में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में जब द्रौपदी मुर्मु रायपुर आई थी, तब वे भी श्रीजगन्नाथजी का दर्शन व पूजा करने पहुंची थी।


















